Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल दुनिया भर में 700000 लोग सुसाइड (आत्महत्या) करते हैं। आत्महत्या तब मानी जाती है, जब कोई व्यक्ति अपना जीवन समाप्त करने के उद्देश्य खुद को नुकसान पहुंचाता है और परिणाम स्वरूप उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। जबकि 'आत्महत्या का प्रयास' ऐसा कृत्य है, जिसमें व्यक्ति खुद का जीवन समाप्त करने के उद्देश्य कोई गलत कदम उठाता है मगर सहयोग से उसकी मृत्यु नहीं होती है।
अगर भारत में आत्महत्या के आंकड़ों की बात करें तो वह काफी डरावने हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में कुल 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की। एनसीआरबी ने आत्महत्या को अलग-अलग वर्गों में विभाजित कर यह दिखाने की कोशिश की है कि देश में किस वर्ग के लोग ज्यादा आत्महत्या कर रहे हैं। इनमें दिहाड़ी मजदूर, घरेलू महिलाएं, बेरोजगार, छात्र और किसान समेत अलग-अलग वर्ग के लोगों ने किसी न किसी कारण से आत्महत्या की।
आत्महत्या के आंकड़े साल दर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में आत्महत्या के कारणों के समझना बहुत जरूरी है। साथ ही हमें यह भी देखना होगा कि आत्महत्या के आंकड़ों को कैसे कम किया जा सकता है?
हालांकि आत्महत्या का कारण अज्ञात होता है लेकिन कुछ सामान्य जोखिम कारक है जो आत्महत्या को बढ़ावा देते हैं।
अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति या आप स्वयं बहुत तनाव में है और आत्महत्या वाले विचार आ रहे हैं तो सबसे पहले अपने विचारों को डायवर्ट करने की कोशिश करें। मन में उठने वाले बुरे विचारों को अपनी फैमिली या किसी खास दोस्त से शेयर करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। अगर आपकी फैमिली में अगर आपकी फैमिली में कोई बहुत अकेला रह रहा है, किसी से बात नहीं करता है, तो उसके पास बैठे हैं और उसके दिल का हाल जानने की कोशिश करें। अगर कुछ ना कर पाएं तो उसे किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के पास ले जाएं।
आत्महत्या के विचारों को रोकने के लिए आप आध्यात्म का भी सहारा ले सकते हैं इसके अलावा उन कामों में मन लगा सकते हैं जिसमें आपको सबसे ज्यादा खुशी मिलती हो। अपनी ताकत को पहचानें और सकारात्मक विचारों के साथ जीवन में आगे बढ़ें।