
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : June 25, 2014 2:10 PM IST
स्क्रब त्वचा की निर्जीव कोशिकाओं की परत उतारने में मदद करता है जो समय के साथ त्वचा के ऊपर जमने लगती है। त्वचा को साँस लेने के लिए और नया रूप प्रदान करने के लिए इससे छुटकारा पाना ज़रुरी होता है। साधारणतः पैरों पर लोग ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं, मगर वे सबसे ज़्यादा क्षतिग्रस्त होते हैं।अगर आप पेडिक्योर के लिए नहीं जाना चाहते हैं, और अपने पैरों को सुंदर और मुलायम भी देखना चाहते हैं तो घर पर फुट स्क्रब बनाएं और इसका इस्तेमाल करें।
एक बड़ा चम्मच का चीनी लें और उसमें जैतून का तेल डालें (ऑलिव ऑइल)। फिर पैरों के ऊपर और तलवे पर गोलाकार गति में स्क्रब को लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। अगर आप चाहें तो तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर पैरों पर कुछ देर तक लपेटकर रख सकते हैं, इससे नमी बनी रहती है। फिर अपने पैरों को पानी से धोकर तौलिए से पोंछकर सूखा लें। अगर ज़रूरत महसुस हो तो बॉडी लोशन भी लगा सकते हैं और अच्छे परिणाम के लिए जुराब भी पहन सकते हैं।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।