सावधान! शक्कर खाने से किडनी हो सकती है खराब, बढ़ सकता है इस लाइलाज Kidney Disease का खतरा

पॉलिसिस्टिक किडनी डिजिज एक लाइलाज बीमारी है और आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में एक करोड़ से अधिक लोग इससे पीड़ित हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 8, 2023 10:34 AM IST

Sugar Consumption Can Cause Kidney Diseases: एक नयी स्टडी के अनुसार, शक्कर खाने से ना केवल डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ती है बल्कि, इससे किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। शक्कर खाने से किडनी की गम्भीर बीमारियों का रिस्क सकता है। इस स्टडी के अनुसार, शक्कर का सेव करने से किडनी में छाले बन सकते हैं। इसे पॉलिसिस्टिक किडनी डिजिज (Polycystic Kidney Disease) कहा जाता है। इस स्टडी के परिणाम जर्नल नेचर कम्युनिकेशन्स (Nature Communications) में प्रकाशित किए गए थे।

जानकारों के अनुसार, सिस्ट (Cyst) या पानी वाले ये छाले धीरे-धीरे आकार में इतने बड़े हो जाते हैं कि इनसे, किडनी की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है। किडनी के कार्य में रूकावट आती है जिससे किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। पॉलिसिस्टिक किडनी डिजिज एक लाइलाज (not curable disease) बीमारी है और आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में एक करोड़ से अधिक लोग इससे पीड़ित हैं।

मीठा खाने से हो सकती है किडनी की ये बीमारी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शक्कर खाने से किडनियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। स्टडी के दौरान पाया गया कि किसी भी तरह से चीनी का सेवन करने से किडनी में बने सिस्ट या छालों का आकार बढ़ सकता है। वहीं, जब दवाइयों की मदद से शरीर में शक्कर के अवशोषण की प्रक्रिया को रोकने के प्रयास किए जाते हैं तो यह प्रक्रिया रूक जाती है और सूजन भी रूक जाती है। लेकिन, यह तरीका हमेशा असरदार साबित नहीं हो सकता क्योंकि, हाई ब्लड शुगर लेवल जैसी स्थितियां भी किडनी की फंक्शनिंग (kidney function) में अहम भूमिका निभाती हैं।

शक्कर खाने से स्वास्थ्य को हो सकते हैं ये भी नुकसान ( Side Effects of consuming sugar in excess)

  • किडनी डैमेज का खतरा बढ़ता है।
  • डायबिटीज की बीमारी का रिस्कबढ़ता है।
  • मोटापा बढ़ता है।
  • शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन हो सकता है जिससे भूख अधिक लगती है।
  • हार्ट डिजिज का खतरा भी शक्कर अधिक खाने से कई गुना बढ़ सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source