... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हाई बीपी का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आप व्यायाम करना ही बंद कर दें। © Shutterstock
आजकल लोगों के बिगड़े लाइफस्टाइल के चलते हाई ब्लड प्रेशर का मरीज कोई चौंकाने वाली बात नहीं रह गई है। छोटे छोटे बच्चे और युवा तक इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अगर आप भी हाईबीपी से परेशान हैं तो अपनी रूटीन तय करते समय इन बातों का जरूर ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें - इस चिड़चिड़ेपन की वजह हार्मोनल असंतुलन तो नहीं, ऐसे रखें ख्याल
हाईबीपी का असर
चिड़चिड़ापन, गुस्सा और थकान इस रोग के मुख्य लक्षण हैं। हाई ब्लड प्रेशर को 'साइलेंट किलर' तक कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी अवस्था है, जिसमें व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़कर 140/90 हो जाता है। यह बढ़कर 180/120 तक जाता है, जो एक बहुत ही गंभीर अवस्था मानी जाती है। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके इसे नियंत्रित किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - बार-बार मुंहासे निकलने का कारण कहीं तनाव तो नहीं , जानें तनाव के अन्य संकेत
व्यायाम के दौरान रखें ख्याल
एक्सरसाइज करना स्वस्थ लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी होता है। लोगों को लगता है कि अगर वह हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो शायद उन्हें जिम नहीं जाना चाहिए और एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। वास्तव में हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए, क्योंकि हाइपरटेंशन के कारणों में से एक कारण स्वस्थ जीवनशैली का अभाव है। हफ्ते में 5 दिन जिम करने से हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लेकिन जिम करने की चाहत रखने वाले हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को कुछ उपायों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी हैं।
जरूरी हैं ये बातें