आजकल जिसे देखिए वही पेट की गैस की समस्या से परेशान है। बाहर का मसालेदार खाना खाने से तो गैस होती ही है, कई बार देर तक भूखे रहने के कारण भी गैस हो जाती है। पर साधारण सी लगने वाली इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति बहुत परेशान हो जाता है। अगर आप भी हैं पेट की गैस की समस्या से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू इलाज।
गैस बनने के कई कारण होते हैं, जिनमें असंयमित होकर अनियमित आहार खाना, अधिक खट्टे, तीखे, मिर्च मसालेदार, बादी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन, देर रात तक जागना, भोजन में सलाद का अभाव, पानी कम पीना, चना, उड्द, मटर, मूग, आलू, मसूर, गोभी, चावल आदि का अधिक सेवन करना| क्रोध, चिंता जैसे मानसिक कारण, परिश्रम न करना, पेट की खराबी, मांसाहार का सेवन आदि।
पेट की गैस होने पर पीड़ित को कुछ लक्षण महसूस होते है जैसे – पेट में गैस भरी हुई मालूम होना, पेट और पीठ में दर्द, आंतों में गड़गड़ाहट, पेट साफ न होना, ठीक से नींद न आना, आलस्य व थकावट, सिर दर्द, भूख कम लगना, दिल की धड़कन बढ़ना, गैस के कारण सीने में दर्द, डकारें आना, छाती में जलन, सिर चकराना, नाड़ी दुर्बलता और गैस निकलने पर आराम मिलना जैसे गैस के लक्षण देखने को मिलते हैं।
ऐसे करें पेट की गैस दूर
You may like to read
एक चम्मच अजवाइन के साथ चुटकी भर काला नमक भोजन करने के बाद चबाकर खाने से पेट की गैस से छुटकारा मिलता है।
अदरक और नींबू का रस एक-एक चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर भोजन के बाद दोनों समय सेवन करने से गैस की सारी तकलीफें दूर हो जाती हैं और खाना भी ठीक से हजम हो जाता है|
भोजन करते समय बीच-बीच में लहसुन, हींग थोड़ी मात्रा में खाते रहने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है|
हरड, सोंठ का पाउडर आधा-आधा चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर भोजन के बाद पानी से सेवन करने से पाचन ठीक होता है और पेट की गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है|
नीबू का रस व मूली खाने से गैस की तकलीफ नहीं होती और पाचन क्रिया सुधरती है।
इसके अतिरिक्त सिर्फ अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ सेवन करने से अफारा, पेट का तनाव, बदहजमी आदि रोगों में लाभ होता है। आवश्यकतानुसार 1-2 सप्ताह तक लगातार प्रयोग करें। इससे पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है|
125 ग्राम दही के मट्ठे में अजवायन 2 ग्राम और आधा ग्राम काला नमक (पीसकर व मिलाकर) भोजनोपरांत सेवन करने से पेट की गैस, अफारा, कब्ज आदि में बहुत लाभ होता है। आवश्यकतानुसार 1-2 सप्ताह तक प्रयोग करें।
लहसुन की 1-2 कली छीलकर, बीज निकाली हुई मुनक्का में लपेटकर खाना खाने के बाद थोडा सा चबाकर निगल लें यह पेट की गैस की अचूक दवा है |
प्रतिदिन 3 छोटी हरड मुंह में डालकर चूसते रहने से भी पेट की गैस की समस्या दूर हो जाती है|
प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर व मिलाकर पीने से पेट की गैस और गैस का दर्द ठीक हो जाता है |
पेट की गैस हो जाने पर पिसी हुई हल्दी 1 ग्राम में पिसा हुआ नमक 1 ग्राम मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करने से गैस निकलकर पेट हल्का हो जाता है।
काली हरड (इसको छोटी हरड, बाल हरड़ आदि नामों से भी जाना जाता है) को पानी से भली-भांति धोकर किसी साफ-स्वच्छ कपड़े से पोंछकर साफ करके सुरक्षित रख लें। खाना खाने के बाद दिन में 2 बार 1 हरड को मुंह में रखकर चूसने से गैस व कब्ज में लाभ होता है। हरड पेट की गैस की अच्छी दवा होती है |
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.