... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 5, 2023 10:02 AM IST
Sleep hormone को बढ़ाने वाले गोली खाने से बढ़ती है आंतों में सूजन! डॉक्टरों ने बताया रोज खाने से होती है 5 परेशानियां
बहुत से लोग रात को बैचेनी और घबराहट को दूर करने के लिए नींद की गोलियां या फिर स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन को बढ़ाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। भले ही ये हार्मोन एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव और आपके नींद चक्र को दुरुस्त बनाने का काम करता हो लेकिन ये आपकी आंतों में सूजन की वजह बन सकता है। इतना ही एक नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि ये दवा आपकी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया के काम करने की क्षमता को प्रभावित करने का काम करती है। आपकी आंतों में ऐसे हजारों बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव रहते हैं, जो आंतों को हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं और आपके पाचन को कंट्रोल करने से लेकर इम्यून सिस्टम को हेल्दी बनाते हैं।
इन दवाओं के सेवन से जब आंतों में हेल्दी और अनहेल्दी सूक्ष्मजीवों का संतुलन बिगड़ जाता है तो आपको ये परेशानियां हो सकती हैंः
1-वजन का बढ़ना
2-हाई ब्लड शुगर
3-कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना
4-आंतों में सूजन
5-पाचन तंत्र में दिक्कत
आपको बता दें कि मेलाटोनिन एक ऐसा फूड सप्लीमेंट है, जिसे डॉक्टर्स या फिर कभी-कभार लोग खुद से भी खरीदते हैं और ये नींद संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसे आमतौर पर हानिरहित माना जाता है। दरअसल मेलाटोनिन एक प्रकार का हार्मोन है, जो नींद को नियंत्रित करने का काम करता है।
ब्राजील की यूनिवर्सिटी ऑफ साउ पाउलो में इम्यूनलॉजी औरल न्यूरो इम्यूनोएंड्रोक्रानोलॉजी की प्रोफेसर क्रिस्टिनिया रिबेरो डी बार्रोस कार्डोसो का कहना है कि लोगों को हार्मोन सप्लीमेंटलेते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि मेलाटोनिन सप्लीमेंट का सेवन हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव छोड़ता है। जर्नल माइक्रोऑर्गेनिज्म में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कुछ कोलाइटिस वाले चूहों को जब मेलाटोनिन दिया गया तो उनकी हालत में सुधार होने के बजाए हालात और बिगड़ गए।
कार्डोसो का कहना है कि इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि इस स्टडी में कोई इंसान शामिल नहीं था। वहीं जानवर की दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई। हमने ये पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी कि ऐसा क्यों हुआ। हमने पाया कि मेलाटोनिन का बीमारी पर सकरात्मक प्रभाव होता अगर आंतों में सूक्ष्मजीव न होते और चूहे में इन सभी बैक्टीरिया को निकालने के लिए बहुत सारी एंटीबायोटिक दी गई थीं।
उन्होंने बताया कि मेलाटोनिन का नकरात्मक प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया कौन से हैं और कौन सा हिस्सा सूजन या फिर इंफ्लेमेटरी डिजीज से जुड़ा हुआ है। आंतों में रहने वाले कुछ सूक्ष्म जीव सूजन बढ़ाने का काम करते हैं और इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं। इतना ही नहीं ये आपके पाचन तंत्र को भी बिगाड़ते हैं।