Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कौन नहीं चाहता कि उसका दिमाग कंप्यूटर की तरह दौड़ें, याददाश्त ऐसी हो कि कुछ भी दिमाग से मिस न हो और चीजें मिनटों में याद हो जाएं। लेकिन इसके लिए क्या करें? गूगल पर जवाब ढूंढते-ढूंढते दिमाग के लिए ये तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर करें तो क्या करें? हाल ही में अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रशिन में प्रकाशित एक स्टडी में ये सामने आया है कि अगर आप नियमित रूप से नट्स का सेवन करते हैं तो आपका दिमाग तेज हो सकता है। आइए जानते हैं कितने नट्स कब और किस वक्त खाने से दिमाग को तेज बनाने में मदद मिलती है।
इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने नट्स के सेवन और कमजोर याददाश्त वाले बुजुर्ग लोगों की याददाश्त में हुए 2 साल में बदलाव के बीच संबंध को जांचा। इस स्टडी में कुछ दूसरे कारक भी शामिल थे, जिसमें जरूरत से ज्यादा वजन होना, मोटापे का शिकार लोग, 60 से 75 की उम्र के मेटाबॉलिक सिंड्रोम से ग्रस्त लोग थे।
स्टडी में शामिल लोगों से अपने बीते वर्ष में अलग-अलग फूड्स के सेवन से संबंधित सवालों के जवाब मांगे गए थे, जिनका जवाब देना जरूरी था। बीते साल में लोगों द्वारा खाए गए अलग-अलग नट्स के आधार पर उन्हें चार भागों में विभाजित किया, जिसमें शामिल थेः
1-सप्ताह में एक बार से भी कम खाने वाले लोग
2-सप्ताह में एक से दो बार खाने वाले लोग
3-सप्ताह में तीन से छह बार खाने वाले लोग
4-सप्ताह में सात बार से ज्यादा खाने वाले लोग
स्टडी में ये पाया गया कि दिन में एक बार नट्स का सेवन करने पर लोगों के दिमाग के काम करने की शक्ति में काफी बदलाव देखा गया। वहीं, जिन लोगों ने सप्ताह में तीन से छह बार तक नट्स का सेवन किया उन लोगों की याददाश्त सप्ताह में एक बार से भी कम नट्स का सेवन करने वाले लोगों की तुलना में बहुत ज्यादा बेहतर पाई गई।
स्टडी में ये पाया गया है कि नट्स का ज्यादा सेवन जरूरत से ज्यादा वजन वाले लोगों, मोटापे का शिकार लोगों और मेटाबॉलिक सिंड्रोम से ग्रस्त लोगों में दो साल तक कम होने वाली याददाश्त को भी धीमा करने में प्रभावी है। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि इन निष्कर्षों की पुष्टि के लिए और ज्यादा क्लीनिकल स्टडी की जरूरत है।
ये नट्स जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओलिक एसिड, डोकोसैपेंटोनिक एसिड (DPA), डोकोसैहैक्सोनिक एसिड (DHA) और इकोसपेंटोनिक एसिड (EPA) होता है, जो दिमाग की नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और आपकी याददाश्त के साथ-साथ ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और संपूर्ण मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।