hamburger icon
A
Read in English

दिन में नहीं पीते इतना पानी तो रोज घट रही है आपकी उम्र! स्टडी में दावा इस गलती से शरीर में बढ़ रही बीमारियां

शोधकर्ताओं ने ये भी दावा किया है कि अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं उन्हें ऐसा न करने वालों की तुलना में ह्रदय रोग और फेफड़ों से जुड़े रोग का खतरा कम होता है और वे लंबी उम्र जीते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 11, 2023 9:54 AM IST

सर्दी शुरू होते ही अक्सर लोग पानी पीना कम कर देते हैं और बहुत से लोग ये गलती करते हैं। हालांकि ठंड के दिनों में प्यास कम ही लगती है। लेकिन आपकी ये गलती आपकी ही उम्र को दिन ब दिन कम करने का काम कर रही है। अगर आप भी सोच रहे हैं कैसे तो आपको बता दें कि शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में ये पता लगाया है कि आपकी एक ऐसी आदत के बारे में, जो आपको तेजी से बूढ़ा बना रही है। लांसेट के लिए एक नए शोध में ये साफ हुआ है कि डिहाइड्रेशन आपकी उम्र तेजी से बढ़ा है और आप बहुत जल्दी मौत का शिकार हो सकते हैं।

इतना ही नहीं शोधकर्ताओं ने ये भी दावा किया है कि वे बुजुर्ग लोग, जो पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं उन्हें ऐसा न करने वालों की तुलना में ह्रदय रोग और फेफड़ों से जुड़े रोग का खतरा कम होता है और वे लंबी उम्र जीते हैं।

क्या है स्टडी

दरअसल शोधकर्ता कुछ थीसिस की जांच करना चाहते थे, जिसमें ये दावा किया गया था कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप एजिंग को कम कर सकते हैं, जिसे आम भाषा में एजिंग प्रोसेस कहते हैं। शोधकर्ताओं ने करीब तीन दशक तक 11, 200 लोगों पर अध्ययन किया और 50 से लेकर 90 साल तक उनके स्वास्थ्य की जांच की।

कैसे पता लगाई पानी की मात्रा

शोधकर्ताओं ने लोगों में पानी की मात्रा यानि हाइड्रेशन का पता लगाने के लिए सीरम सोडियम टेस्ट किया और पता लगाया कि उनमें पानी की कमी थी या नहीं। ये टेस्ट खून में सोडियम की कितनी मात्रा है ये पता लगाने में मदद करता है। बता दें कि एक व्यक्ति के खून में सोडियम का लेवल 135–145 millimoles प्रति लीटर होना चाहिए।

क्या आया सामने

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों के खून में सोडियम लेवल 144 millimoles प्रति लीटर से ज्यादा था उनमें समय से पहले मृत्यु का खतरा 21 फीसदी ज्यादा था। वहीं जिन लोगों का सोडियम लेवल 142 millimoles प्रति लीटर से ज्यादा पाया गया उनमें क्रॉनिक डिजीज का खतरा 39 फीसदी ज्यादा था।

क्या है मतलब

इसका मतलब ये है कि जिन लोगों का सीरम सोडियम लेवल 142 millimoles प्रति लीटर से ज्यादा रहता है उनमें समय पूर्व मृत्यु और क्रोनिक डिजीज का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए डिहाइड्रेशन लेवल आपकी उम्र को घटाने में मदद करता है। इसलिए ये कहा जाता है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप न सिर्फ लंबी उम्र जीते हैं बल्कि आपका शरीर भी हेल्दी रहता है।

दिन में कितना पानी जरूरी

सीडीसी के मुताबिक, ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि आपको रोज इतना पानी पीना ही है। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं। नेशनल अकेडमी फॉर सांइसेज का कहना है कि पुरुषों को दिन में 15 गिलास यानि 3.7 लीटर पानी पीने की जरूरत होती है जबकि महिलाओं को 11.5 गिलास पानी पीने की, जिसका मतलब है 2.7 लीटर पानी।