... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 26, 2022 5:32 PM IST
सिगरेट पीने वाले पुरुषों में विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने से हो सकता है ये कैंसर! स्टडी में जानिए कितना खतरनाक
अगर आप बिना कुछ सोचे-समझे सप्लीमेंट लेना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूर पढ़ने वाली है। हाल ही में हुए एक शोध में ये सामने आया है कि विटामिन बी के सेवन और फेफड़ों के कैंसर के उच्च जोखिम के बीच संबंध पाया गया है। बता दें कि ये अध्ययन 70, 000 से ज्यादा लोगों पर हुआ था और इस अध्ययन में विटामिन बी के सेवन से जुड़ी बातों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विटामिन बी एक जरूरी पोषक तत्व है। ये इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है और विटामिन बी कोशिकाओं में वृद्धि, लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने, एनर्जी लेवल को बढ़ाने, आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने, दिमागी गतिविधियों को बेहतर बनाने, पाचन को आसान बनाने और नर्व फंक्शन को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।
विटामिन बी ज्यादातर जानवर से बने उत्पादों में अधिकतर पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो विटामिन बी की मात्रा की पूर्ति के लिए आपको सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि ये विटामिन पौधों से बने उत्पादों में कम ही पाया जाता है।
विटामिन बी कॉम्पलेक्स सप्लीमेंट में विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन बी6, विटामिन बी7, विटामिन बी9 और विटामिन बी12 शामिल हैं।
जर्नल ऑफ क्लीनिकल ओंकोलॉजी में प्रकाशित इस शोध में ये गया है कि विटामिन बी6 और बी12 अगर मल्टीविटामिन से न लेकर बल्कि किसी एक सप्लीमेंट से लिया जाता है तो ये पुरुषों में फेफड़ों के कैंसरके 30 से 40 फीसदी खतरे से जुड़ा हुआ है।
अध्ययन में ये भी पाया गया कि विटामिन बी6, फोलेट और बी12 के सप्लीमेंट का यूज महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर से संबंधित नहीं है। अध्ययन में 10 वर्षों तक औसतन सप्लीमेंट की डोज का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि जो पुरुष, धूम्रपान करते हैं उनमें खतरा ज्यादा होता है। ये अध्ययन 50 से 76 साल के पुरुषों और महिलाओं पर किया गया था, जो पश्चिमी वॉशिंगटन के 13 जगहों पर रह रहे थे।
विटामिन बी1- 1.5 mg
विटामिन बी2- 1.7 mg
विटामिन बी3- 20 mg
विटामिन बी5- 5 mg
विटामिन बी6- 1.3 mg
विटामिन बी7- 30 mcg
विटामिन बी9- 400 mcg
विटामिन बी12- 2.4 mcg
ये आंकड़े कई स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा साझा किए गए डेटा पर आधारित है। विटामिन बी की मात्रा के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको डॉक्टक से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट हमेशा विटामिन की अधिक डोज न लेने की सलाह देते हैं। इसके अलावा आपको खुद से भी डोज लेने के बजाय हमेशा डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही सप्लीमेंट लेना चाहिए।