Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

17 से 18 की उम्र में इतना BMI आपको आगे चलकर बना सकता है गंभीर कोविड का शिकार! जानें कौन सी चीज से खतरा

जर्नल ओबेसिटी में प्रकाशित ये हालिया अध्ययन इस बात की ओर इशारा है कि कहीं न कहीं मोटापा आपको कोविड के गंभीर रूप का शिकार बनाता है।

17 से 18 की उम्र में इतना BMI आपको आगे चलकर बना सकता है गंभीर कोविड का शिकार! जानें कौन सी चीज से खतरा
17 से 18 की उम्र में इतना BMI आपको आगे चलकर बना सकता है गंभीर कोविड का शिकार! जानें कौन सी चीज से खतरा

Written by Jitendra Gupta |Published : March 15, 2022 1:20 PM IST

गोटनबर्ग यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एक अध्ययन किया है, जिसमें उन्होंने ये पाया है कि वे पुरुष, जिनका 17 से 18 की उम्र में हाई बॉडी मास इंडेक्स यानी की बीएमआई था उनमें कोविड का गंभीर रूप से शिकार होने और जीवन में आगे चलकर अस्पताल में भर्ती होने का खतरा बहुत ज्यादा था। आइए जानते हैं आखिर शोधकर्ताओं को क्यों लगा ऐसा।

जर्नल ओबेसिटी में प्रकाशित ये हालिया अध्ययन इस बात की ओर इशारा है कि कहीं न कहीं मोटापा आपको कोविड के गंभीर रूप का शिकार बनाता है।

इतने पुरुषों पर किया गया अध्ययन

शोधकर्ताओं के मुताबिक, अध्ययन के लिए 1950 से 1987 के बीच के दिनों में स्वीडन में जन्में 1,551,670 पुरुष, जिनका नाम स्वीडिश मिलिट्री सर्विस कोन्स्क्रीप्शन रजिस्टर में दर्ज था उनसे जुड़े डेटा को शामिल किया गया। इन सभी ने 1969-2005 की अवधि के दौरान सैन्य सेवाओं में भाग लिया था। इस अध्ययन के लिए उनके वजन और लंबाई को भी मांपा गया था।

Also Read

More News

कैसे निकाला गया डेटा

नेशनल पेशेंट रजिस्टर, इंटेंसिव केयर रजिस्टर और कॉज ऑफ डेथ रजिस्टर जैसे तीन स्वीडिश मेडिकल रजिस्टर से ये डेटा को मिश्रित किया गया, जिसमें से किशोरों में बीएमआई और बाद के वर्षों में कोविड के संक्रमण के खतरे के बीच एक स्पष्ट संकेत देखने को मिला। अध्ययन के मुताबिक, इन पुरुषों को अस्पताल की सख्त जरूरत थी क्योंकि ये गंभीर रूप से कोविड का शिकार हुए थे।

इतना ही नहीं 17 से 18 साल की उम्र में बीएमआई का बढ़ा हुआ होना और बीमारियों के लिए जरूरी देखभाल की जरूरत के बीच भी स्पष्ट संबंध पाया गया है।

इतने समूह में विभाजित हुए लोग

अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने पुरुषों को छह समूहों में विभाजित किया, जिसमें एक वजन कम वाले लोग (BMI 15-18.5), सामान्य बीएमआई (18.5-20, 20-22.5 and 22.5-25), जरूरत से ज्यादा वजन (25-30) और मोटापा (30 से ज्यादा बीएमआई) शामिल था। इस अध्ययन को पूरे साल किया गया, जो कि वर्ष 2020 था। वैज्ञानिकों ने पाया कि 4315 पुरुषों को कोविड हुआ, जिन्हें अस्पताल की जरूरत पड़ी, वहीं 729 लोगों को इंटेंसिव केयर में रखा गया और 224 ने कोविड से अपनी जान गंवाई।

इतना बीएमआई तो भी खतरा

अध्ययन में ये पाया गया कि, जिन पुरुषों का बीएमआई किशोरावस्था में 22.5-25 के बीच था, उनमें कोविड-19 के लिए अस्पताल में देखभाल की जरूरत का खतरा बढ़ा हुआ था जबकि ये सामान्य श्रेणी का वजन था। समय के साथ-साथ बढ़ते बीएमआई के नतीजे खतरे को भी बढ़ाते हैं और 15 से 50 साल तक हालात मुश्किल हो जाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या कहती हैं शोधकर्ता

साह्लग्रेंस्का एकेडमी स्थित स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड कम्युनिटी मेडिसिन में एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययन की मुख्य लेखिका मारिया एबर्ग का कहना है कि पहले भी कई अध्ययन में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि जरूरत से ज्यादा वजन आपको गंभीर रूप से कोविड का शिकार बना सकते हैं और अब हम भी ये दर्शा रहे हैं कि जरूरत से ज्यादा वजन आपकी जिंदगी के शुरुआती वर्षों में भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

About the Author

... Read More