40 के बाद कोविड के इन दो हेल्दी नियमों की वजह से महिलाएं हो रही ह्रदय रोग का शिकार! स्टडी में हुआ खुलासा

हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि मीनोपॉज के बाद महिलाओं में ह्रदय रोग का खतरा करीब 27 फीसदी तक बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 8, 2022 9:36 AM IST

कोविड ने लोगों की निजी जिंदगियों को काफी हद तक प्रभावित किया है, जिसके कारण तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक बीमारियों के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि मीनोपॉज के बाद महिलाओं में ह्रदय रोग का खतरा करीब 27 फीसदी तक बढ़ जाता है। ये खतरा उन महिलाओं में ज्यादा होता है, जो सामाजिक अलगाव और बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस करती हैं। ये अध्ययन एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। जानिए क्या कुछ कहता है ये अध्ययन।

ये दो कारक महिलाओं में ह्रदय रोग के जिम्मेदार

जामा नेटवर्क ओपन जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि अगर कोई महिला सामाजिक रूप से खुद को अलग-थलग महसूस करती है तो उसमें ह्रदय रोग का खतरा 8 फीसदी और अकेलापन महसूस करनेवाली महिला में ये खतरा 5 फीसदी तक बढ़ा हुआ पाया गया है।

अध्ययन के मुताबिक, अगर कोई महिला इन दोनों कारकों से खुद को पीड़ित पाती है तो उनमें ऐसी महिलाओं के मुकाबले जिन्हें कम सामाजिक अलगाव और कम अकेलापन महसूस होता है, से 13 और 27 फीसदी तक खतरा ज्यादा होता है।

क्यों अहम हैं ये दोनों कारक

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो के हर्बर्ट वीरदीम स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड ह्यूमन लॉन्गिविटी साइंस में पोस्ट डॉक्टरल स्कॉलर, पीचएचडी और अध्ययन की मुख्य लेखक नैटली गोलाजवेस्की का कहना है कि हम सभी सामाजिक प्राणी हैं। इन दिनों कोरोना काल में बहुत से लोगों ने सामाजिक अलगाव और अकेलापन महसूस किया है, जो कि कुछ लोगों में क्रॉनिक स्टेज तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि इसलिए ये समझना बहुत ही जरूरी है कि इन दोनों के हमारे ह्रदय स्वास्थ्य और संपूर्ण स्वास्थ्य पर कौन-कौन से दीर्घकालिक प्रभाव हो सकते हैं।

ये कारक भी गंभीर रूप से जिम्मेदार

सामाजिक अलगाव और अकेलापन अब लोगों के बीच तेजी से बढ़ रही दो सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, जो कि दूसरी स्वास्थ्य स्थितियों से जुड़ी हुई हैं। ये दोनों ही कारक मोटापे, धूम्रपान, शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहना, खराब डाइट, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल सहित हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाते हैं।

5 में से एक महिला की मौत का जिम्मेदार ह्रदय रोग

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार, अमेरिका में हृदय रोग से मरने वाली महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है दूसरी बमारियों की तुलना में हार्ट अटैक एक प्रमुख कारण है। अमेरिका में हर 5 में से 1 महिला की मौत के पीछे ह्रदय रोग कारक जिम्मेदार है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source