
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 10, 2022 11:28 AM IST
Monkeypox Virus Infects More Than 30 Children In United States
मंकीपॉक्स (Monkeypox outbreak) देखते ही देखते तेजी से फैलने लगा है और दुनिया के लगभग 80 देशों में इसके केस मिल चुके हैं। इसके कुल मामलों की बात करें तो दुनियाभर में लगभग 17000 से अधिक लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित मिल चुके हैं। लोगों के मन में डर है कि कहीं कोविड 19 की तरह मंकीपॉक्स फैलना न शुरू कर दे। हालांकि, दुनियाभर के कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंकीपॉक्स संक्रमण कोरोना की तरह नहीं फैलता है, लेकिन अभी किसी भी स्टेटमेंट की पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन एक बात की पुष्टि हो चुकी है कि स्वस्थ वयस्कों की तुलना में छोटे बच्चों का मंकीपॉक्स (Monkeypox in kids) से स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो रहा है। the lancet की वेबसाइट पर पब्लिश की गई एक रिपोर्ट में इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, जिनके बारे में आपको भी जरूर पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं मंकीपॉक्स के गंभीर लक्षण होने का खतरा किन लोगों में ज्यादा पाया गया है। (Monkeypox is more dangerous for kids)
लैंसेट पर पब्लिश की गई रिपोर्ट के अनुसार मंकीपॉक्स इन्फेक्शन से होने वाली जटिलताएं स्वस्थ वयस्कों से ज्यादा बच्चों और इम्यून से जुड़ी बीमारी के मरीजों में होता है। इसके अलावा जिन लोगों में बैक्टीरियल सुपरइन्फेक्शन, सेप्सिस, केराइटिस और एन्सेफेलाइटिस होने का खतरा है उन्हें भी मंकीपॉक्स संक्रमण से ज्यादा जटिलताएं हो सकती हैं। वहीं जिन लोगों के फैरिंक्स में फोड़ा या निमोनिया आदि के कारण सांस संबंधी समस्याएं हो रही हैं, उन्हें भी मंकीपॉक्स से ज्यादा जटिलताएं हो सकती हैं।
पब्लिश की गई रिपोर्ट के अनुसार मंकीपॉक्स से पिछले प्रकोप में यह पाया गया कि वयस्कों की तुलना में बच्चों में मंकीपॉक्स के कारण मृत्यु दर ज्यादा देखी गई और मंकीपॉक्स के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में भी बच्चों की संख्या ज्यादा थी। मंकीपॉक्स के कारण अस्पताल में बच्चों का ज्यादा भर्ती होना और बच्चों में मृत्यु दर भी ज्यादा होना यह संकेत देती है कि मंकीपॉक्स से बच्चों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होता है।
अभी तक भारत में किसी भी बच्चे में मंकीपॉक्स का मामला नहीं देखा गया है। डॉक्टरों का मानना है कि भारत में बच्चों में मंकीपॉक्स संक्रमण के खतरे पर विचार करना या किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी हो सकती है। हालांकि, कुछ दिन पहले एक बच्चे में मंकीपॉक्स का संदेह हआ था, लेकिन बाद में उसमें मंकीपॉक्स संक्रमण न होने की पुष्टि कर दी गई थी।