
Also Read
बाथरूम में ये मामूली सी गलती और आप हो सकते हैं कोरोना पॉजिटिव! भूलकर भी न दोहराएं ये 1 गलती
पूरी दुनिया में भले ही कोरोना वैक्सीन आने से लोगों को कुछ राहत की किरण दिखाई दी हो लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी बहुत ही जरूरी है कि खतरा अभी भी बरकरार है। दुनिया भर में अभी भी पॉजिटिव केस की संख्या उन लोगों के बीच बढ़ रही है, जिन्हें टीका लगाया जाना बाकी है। इस बात ने लोगों को अपनेआप ही सुरक्षित रहने के महत्व को और भी बढ़ा दिया है। कोरोनोवायरस के बारे में एक बात, जिसे हम अच्छी तरह से जानते हैं वो ये कि ये एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है, जो बड़ी ही आसानी से कई तरीकों से फैल सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप संक्रमण से बचने के लिए हर संभव उपाय करें। हाल ही में एक नए अध्ययन में ये सामन आया है कि नहाते वक्त टूथब्रश को डिसइंफेक्टेंट करने से आप COVID-19 से बच सकते हैं। लेकिन इससे पहले ये जानना बहुत ही जरूरी है कि आपका टूथब्रश कैसे वायरस फैला सकता है।
दरअसल अगर आप कोरोना संक्रमित हैं लेकिन आपमें कोई लक्षण नहीं है तो ये बहुत ही आसानी से आपके परिवार के अन्य सदस्यों को अपनी चपेट में ले सकता है। जी हां, अगर आपके परिवार के सदस्य बाथरूम में एक ही जगह पर टूथब्रश रखते हैं तो आप अपने परिवार को कोरोनावायरस मुफ्त में दे सकते हैं।
इस बात को हम सभी जानते हैं कि खांसते या छींकते वक्त मुंह को ढंकने, आपस में छह फीट की दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ साफ कर कोरोना संक्रमण के खतरा को कम किया जा सकता है। हाल ही में ब्राजील के शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया है कि अपने टूथब्रश को डिसइंफेक्टेट करना कोरोना से सुरक्षित रहने का एक नया विकल्प हो सकता है। जर्नल ऑफ इंफेक्शियस डिजीज में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने ये बताया है कि हमारा टूथब्रश "सूक्ष्मजीवों के लिए एक जलाशश के रूप में कार्य करता है। अगर एक बीमार व्यक्ति अपना टूथब्रश दूसरे व्यक्ति के टूथब्रश के साथ रखता है तो ये आसानी से बीमारी पहुंचा सकता है। अध्ययन के निष्कर्ष काफी चौंकाने वाले हैं, खासकर कोरोना काल में क्योंकि पहले ही ये बात साफ हो गई है कि लार, थूक और छींक की बूंदें वायरस का एक अधिक लोड ले सकती हैं।
ब्राजील के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में ये सामने आया है कि टूथब्रश को डिसइंफ्केटेंट करने के लिए आपको सिर्फ इसे 20 मिनट के लिए माउथवॉश में डुबो कर रखना है। हालांकि पहले भी हए कुछ अध्ययनों में इस बात की ओर इशारा किया गया था कि माउथवॉश से सिर्फ 30 मिनट तक कुल्ला करने से वायरल लोड को कम किया जा सकता है। समय इस लिए बढ़ाया गया है कि टूथब्रश के ब्रिसल्स और उसमें मौजूद नमी थोड़ा अधिक समय ले सकती है।
स्टेप 1: अपने हाथों को पानी और साबुन से धोएं या फिर उन्हें कम से कम 70 प्रतिशत एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर से सैनिटाइज करें।
स्टेप2: इसके बाद अपने टूथब्रश के हैंडल को एक मिनट के लिए 70 फीसदी वाले एल्कोहल हैंड सैनिटाइजर में डुबोएं।
स्टेप3: अपने दांतों को साफ करें।
स्टेप4: दांत साफ करने के बाद अपने ब्रश को फिर से एक मिनट के लिए 70 फीसदी वाले एल्कोहल हैंड सैनिटाइजर में डुबोएं।
स्टेप 5: अपने ब्रश के सिरे को इथेनॉल या फिर एशेंशियल ऑयल बेस्ड माउथवॉश में डुबोएं और इसे 20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें।
स्टेप 6: अपने ब्रश को सूखने दें और फिर इसे दूसरे ब्रश से दूर रखें।