... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 2, 2020 10:11 AM IST
A team of doctors at Fortis Hospital successfully conducted Simultaneous Bilateral Endoscopic Surgery (SBES) on a woman who had bilateral large kidney stones. (Representational image)
Coronavirus and Surgery : अगर आप इन दिनों किसी तरह का ऑपरेशन करवाने जा रहे हैं, तो इस टाल दीजिए। कोरोनावायरस की बढ़ती महामारी के बीच वैज्ञानिकों की सलाह है कि इस दौरान सर्जरी करना बिल्कुल ठीक नहीं है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक रिसर्च किया। इस रिसर्च के अनुसार, इस समय सर्जरी करवाने वालों में से अधिकतर लोगों के लिए (Coronavirus and Surgery) मौत का ख़तरा ज़्यादा है।
ब्रिटेन की प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल लैंसेट में यह रिपोर्ट छपी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय जब तक सर्जरी को टाला सकें, तब तक टाल दें। लैसेंट की स्टडी में देखा गया है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के साथ सर्जरी करना (Coronavirus and Surgery) काफी मुश्किल हो गया है। इस अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के बीच 28 प्रतिशत लोगों की सर्जरी के 30 दिनों के अंदर मौत हो गई है। इन 28 प्रतिशत लोगों का जब आंकलन किया गया, तो पता चला कि इनमें से 80 प्रतिशत लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी यानी इन लोगों का रेस्पिरेटरी सिस्टम फेल हो गया था।
ब्रिटेन के इस अध्ययन में ऐसे लोगों को शामिल (Coronavirus and Surgery) किया गया, जिनकी सर्जरी 7 दिन पहले या फिर 30 दिन के बाद हुई थी और जो लोग सर्जरी के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सर्जरी के 30 दिन के अंदर कितनी मौतें हुई इसका पूरी तरह से आंकलन किया गया। 1 जनवरी से 31 मार्च 2020 के बीच सर्जरी करवाने वाले करीब 1128 मरीजों पर अध्ययन किया गया। इन में से 835 लोगों को अचानक सर्जरी की जरूरत पड़ी थी, जबकि 280 मरीज मरीजों की सर्जरी पहले से प्लान थी। इस अध्ययन में पाया गया कि 1128 मरीजों में से 268 मरीजों की मौत 30 दिन के अंदर हो गई। जबकि, 577 मरीजों यानी लगभग 51 प्रतिशत लोगों को सांस लेने से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस अध्ययन में देखा गया कि सर्जरी के बाद आधे से अधिक मरीजों को सांस से संबंधित समस्याएं होने लगी, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुई। इसलिए अध्ययन के बाद चेतावनी दी गई है कि गैर जरूरी सर्जरी टाली जानी चाहिए। विशेषकर, 70 वर्ष से ऊपर के मरीजों को कोरोना महामारी के दौर में सर्जरी से बचना चाहिए।
भारतीयों का ये घरेलू नुस्खा कोरोनावायरस के खतरे को कर सकता है कम, ब्रिटेन के शोधकर्ताओं का दावा
इस जीन से है कोरोनावायरस का अधिक खतरा, बड़े पैमाने पर हुए रिसर्च का खुलासा
Corona Vaccine: अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर का दावा, अक्टूबर में आ सकती है कोरोनावायरस की दवा