
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 15, 2021 2:51 PM IST
Covid-19 Vaccine Side Effects: कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर के लोगों को अपनी चपेट में लिया और लाखों लोगों को अपनी जान इस संक्रमण की चपेट में आकर असमय गंवानी (Covid-19 Death) पड़ी। लेकिन, कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए कुछ महीने पहले वैक्सीन्स उपलब्ध करा दी गयीं और आज दुनियाभर के देशों में लोगों क कोविड से सुरक्षित रखने के लिए उनका वैक्सीनेशन (Corona vaccine) किया जा रहा है। लेकिन, जहां वैक्सीन लगवाने से कोरोना संक्रमण से बचाव की उम्मीद है वहीं, इन वैक्सीन्स को लगवाने के बाद लोगों में कई प्रकार के साइड-इफेट्स भी देखवे मिले। वैसे किसी भी तरह का टीका लगवाने के बाद उसके साइड-इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को बुखार, सिर दर्द और हाथ में दर्द जैसी परेशानियां महसूस हुईं। लेकिन, वहीं, महिलाओं और पुरुषों में कुछ अलग-अलग साइड-इफेक्ट्स भी देखने को मिले। (Covid-19 Vaccine Side Effects In Hindi)
एक नयी रिसर्च में कहा गया है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद साइड-इफेक्ट्स की संभावना अधिक होती है। बता दें कि, इससे पहले ऐसे दावे किए जा चुके हैं कि महिलाओं में कोरोना संक्रमण की संभावना कम होती है। लेकिन, एक्सपर्ट्स का दावा यह भी है कि वैक्सीन लगवाने के बाद महिलाओं को अधिक समस्याएं हो सकती हैं। (Covid-19 Vaccine Side Effects chances are higher in women)
महिलाओं और पुरुषों में टीका लेने के बाद दिखे साइड-इफेक्ट्स (Side Effects of Covid-19 vaccine in men) में अंतर बहुत बड़ा है। सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल की एक रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण की शुरूआत में 13.7 मिलियन कोविड वैक्सीन शॉट्स विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को लगायी गयीं। लेकिन, वैक्सीन लगवाने के बाद पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में साइड-इफेक्टस के मामले 79.1 प्रतिशत अधिक देखे गए ।
विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं में साइड-इफेक्ट्स का अधिक दिखना पूरी तरह सामान्य बात मानी जा सकती हैं। क्योंकि, इससे यह पता चलता है कि उनका इम्यून सिस्टम ठीक ढंग से काम कर रहा है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स ने इसके पीटे महिलाओं और पुरुषों के स्वभाव और उनके शरीर की बनावट को भी कारण बताया है। उनके अनुसार औरतों का इम्यून सिस्टम पुरुषों के मुकाबले कोविड-19 संक्रमण का बेहतर तरीके से सामना करता है। वहीं, कुछ रिसर्च में ये भी संकेत दिए गए हैं कि महिलाओं के शरीर में अधिक एंटीबॉडीज़ बनती हैं। इन सब तथ्यों के आधार पर महिलाओं में दिखने वाले कोविड-19 वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स से ना घबराने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.