... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
खांसने या छींकने से नहीं सिर्फ बात करने से भी फैल सकता है कोरोना, 30 मिनट तक हवा में रहता है वायरस!
दुनिया भर में भले ही कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो चुका है लेकिन इस बात को यूं ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि कोरोना महामारी (covid-19)खत्म होने की कगार पर है। हाल ही में एक नए अध्ययन से ये चौंकाने वाली बात सामने आई है कि क्यों हमें अभी भी घातक वायरस से सावधान रहना चाहिए! अगर आप सोच रहे हैं कि कोरोना सिर्फ खांसने या फिर छींकने से फैल सकता है तो आप बिल्कुल गलत हैं। जी हां, इस अध्ययन में खुलासा हुआ है कि आपके सिर्फ एक-दूसरे के बात करने से कोरोना फैल सकता है। दरअसल शोधकर्ताओं का मानना है कि आप सिर्फ बात करने से भी बड़ी आसानी से कोरोना (covid-19) फैला सकते हैं और ये बाहर के मुकाबले घर में आसानी से हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक, होता यूं है कि अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसके सांस छोड़ने या फिर बात करने और गाना गाने के दौरान भी कोरोना फैल सकता है।
आपके मुंह से निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदे सीधे तौर पर न फैलने वाले वायरस (covid-19) को जन्म देने का एक बहुत बड़ा जोखिम हो सकती है। ये बहुत-बहुत छोटी-छोटी बूंदें या तो बात करने या फिर सांस लेने के दौरान पैदा होती हैं और हवा में बहुत दूर तक जा सकती हैं जैसा कि पहले के अध्ययनों में साबित भी हो चुका है। एक्सपर्ट ने अब इस बात का पता लगाया है कि ये बूंदें कुछ सेकेंड में ही 2 मीटर से अधिक लंबा सफर तय कर सकती हैं।
रॉयल सोसाइटी के वैज्ञानिकों ने एक मॉडल बनाया, जिसमें उन्होंने खांसने, बात करने, छींकने के दौरान बनने वाली बूंदों का आकार और वह कितनी दूर तक जा सकती हैं और कितनी देर में कहां तक पहुंचती हैं इन सबका विश्लेषण किया।
इस मॉडल में एक्सपर्ट ने ये पता लगाया कि आपके खांसने के बाद पैदा हुई बूंदें 1 से 7 मिनट तक बाद हवा में रहती हैं और उसके बाद नीचे गिरती हैं। जबकि 30 सेकंड तक बात करने से ये कण अधिक देर तक हवा में रहते हैं। अध्ययन के मुताबिक, बात करने से 30 मिनट तक संक्रामक कण हवा में घूम सकते हैं। इस बात से ये संकेत मिलता है कि आपके खांसने (covid-19) की तुलना में आपका बात करना कोरोना वायरस को फैलाने की ज्यादा ताकत रखता है।
इसके अलावा अध्ययन में यह भी देखा गया कि अगर आप बीमार व्यक्ति के करीब खड़े हैं तो आपको सिर्फ सांस लेने (covid-19) या फिर बात करने से ही संक्रमित होने की संभावा बहुत ज्यादा है।
सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि आपको घर के अंदर भी भीड़भाड़ करने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको उचित स्वच्छता का पालन भी करना चाहिए।
इसके अलावा खराब वेंटिलेशन भी आपको वायरस का शिकार बना सकता है। इस शोध में यह भी पाया गया कि अगर कमरे की हवा को एक घंटे में 10 बार बाहर निकाल दिया जाए तो हवा में वायरस (covid-19)को फैलने के जोखिम को तीन गुना तक कम किया जा सकता है।