घर की बनी हॉट चॉकलेट (hot chocolate ) आपको बना सकती है जवानी में स्मार्ट, स्टडी में जानें इसका कारण

वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया है कि एक खास पेय पदार्थ पीने से आपको जल्द से जल्द नई चीजें सीखने या फिर समस्याओं को तेजी से हल करने में मदद मिल सकती है। और ये चमत्कारी पेय है होममेड हॉट चॉकलेट। जानें क्यों है ऐसा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 9, 2020 1:01 PM IST

ऐसा माना जाता है कि कुछ लोग स्मार्ट पैदा होते हैं, जबकि कुछ को एक हेल्दी रूटीन फॉलो करके स्मार्ट बनने (homemade hot chocolate makes you smarter)की कोशिश करनी पड़ती है। पढ़ना, किसी नई गतिविधि को करने की कोशिश करना, नई भाषा सीखना ये सभी चीजें आपके दिमाग को तेज बनाने में योगदान देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा साधारण सा तरीका है, जिससे आप स्मार्ट हो सकते हैं और आपका दिमाग तेज हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया है कि एक खास पेय पदार्थ पीने से आपको जल्द से जल्द नई चीजें सीखने या फिर समस्याओं को तेजी से हल करने में मदद मिल सकती है। और ये चमत्कारी पेय है होममेड हॉट चॉकलेट (homemade hot chocolate makes you smarter)।

कैसे मदद करता है ये पेय? (homemade hot chocolate makes you smarter)

बर्मिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कोकोआ में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स का युवाओं और हेल्दी वयस्कों के मस्तिष्क के कामकाज पर प्रभाव का पता लगाया है।

18 से 40 वर्ष की आयु के बीच 18 पुरुषों पर ये अध्ययन किया गया था। अध्ययन में प्रत्येक प्रतिभागी के मस्तिष्क के ब्लड सर्कुलेशन को चुनौती देने वाली एक प्रक्रिया को अंजाम दिया गया, जिसमें उन्हें 5 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड को सांस लेनी थी। गैस की सांद्रता हवा में सामान्य CO2 एकाग्रता से 100 गुना अधिक थी। (homemade hot chocolate makes you smarter)इससे रक्तप्रवाह में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता बढ़ जाती है, जिसे मेडिकल शब्दों में हाइपरकेनिया के रूप में जाना जाता है।

प्रतिभागियों ने कोको पीने से पहले एक बार और फिर पेय पीने के बाद दो बार इस प्रक्रिया को दोहराया। दोनों समय, प्रतिभागियों को कई संज्ञानात्मक परीक्षण करने के लिए कहा गया, जो धीमे-धीमे जटिल होता गया।

शोधकर्ताओं ने क्या पाया? (homemade hot chocolate makes you smarter)

अंत में, यह पाया गया कि जिन लोगों ने फ्लेवनॉल से भरपूर प्राकृतिक कोको से बने पेय को पीया, उनमें हाइपरकेनिया के जवाब में रक्त ऑक्सीकरण का स्तर हाई था। रक्त ऑक्सीकरण का स्तर उन लोगों की तुलना में तीन गुना अधिक था, जिन्होंने प्रोसेस्ड, अल्कोहल युक्त कोको (homemade hot chocolate makes you smarter) पेय पीया था। आखिरकार, प्रतिभागियों ने जटिल संज्ञानात्मक कार्यों को औसतन 11 प्रतिशत तेजी से पूरा किया।

फ्लेवनॉल्स के अन्य स्रोत

इस अध्ययन से यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि फ्लेवनॉल मस्तिष्क के संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन कोको प्राकृतिक उत्पादों के साथ एकमात्र भोजन नहीं है जो कि फ्लेवोनोल्स से समृद्ध है। अन्य खाद्य पदार्थों में

  • सेब
  • जामुन
  • अंगूर
  • ग्रीन टी

इन सभी में फ्लेवनोल पाया जाता है। इसलिए अगर आप थोड़ा होशियार बनना चाहते हैं तो फ्लेवनॉल से भरपूर होममेड हॉट चॉकलेट (homemade hot chocolate makes you smarter)खाना शुरू कर दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source