
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 9, 2022 11:25 AM IST
दुनियाभर में कोरोना की चौथी और पांचवी लहर को लेकर काफी चिंताजनक माहौल है वहीं, भारत में स्थिति कंट्रोल में है। दरअसल, पिछले 24 घंटे की बात करें तो, 3207 मामले आए हैं जो कि कल की तुलना में 7 फीसदी कम है। जहां, ज्यादातर लोगों की नजर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों पर हैं वहीं, कोरोना दूसरे शहरों में भी तेजी से पैर पसार रहा है। दरअसल, अब देश के कुछ दूसरे शहरों से भी कोरोना विस्फोट की खबर आ रही है। रविवार को ओडिशा के रायगडा जिले में कोरोना विस्फोट का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के एक स्कूल में दो हॉस्टल के लगभग 64 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रैंडम टेस्टिंग में ये बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह गुजरात के अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग में एक साथ 24 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 178 को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
ओडिशा के रायगडा जिले में जो 64 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से एक में भी कोरोना के कोई भी लक्षण नजर नहीं आ रहे। इसलिए सभी छात्रों को फिलहाल आइसोलेशन में भेज दिया गया है और सैंपल की रीचेकिंग की जा रही है। दरअसल, ये स्थिति असल में चिंताजनक है क्योंकि इतने सारे छात्र एक साथ रैंडम सैंपलिंग में कोविड पॉजिटिवपाए गए हैं लेकिन किसी एक में भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए छात्रों को आइसोलेशन में भेज दिए जाने के बाद भी मेडिकल टीम को स्कूल में तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया है।
गुजरात के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग में 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से दो छात्रों को गंभीर रूप से बीमार और हॉस्पिटल में भर्ती होने की भी खबर है। स्थिति को देखते हुए स्थानिय नगर निगम एक्टिव हो गई है और कैंपस को एक कंटेनमेंट जोन बना दिया है। साथ ही कैंपस में रैंडिम टेस्टिंग की जा रही है।
अगर बार अब दिल्ली की करें तो पिछले 24 घंटे में यहां हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है और अब ये 5.34% तक पहुंच गई है। हालांकि, अभी भी ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि मामले कभी बढ़ जाते हैं तो, कभी घट जाते हैं। लेकिन जिस तरह से ओडिशा के इस स्कूल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग का मामला सामने आया है। जरूरी ये है कि हम सर्तक रहें और कोविड नियमों का पालनकरते रहें।