अगर आप यह सोचते हैं कि रोजाना कसरत करने और जिम में पसीना बहाने से सिर्फ आपकी शारीरिक शक्ति बढ़ती है तो आपको सोचने की जरूरत है। क्योंकि एक नये रिसर्च की माने तो जो लोग शरीर से मजबूत होते हैं वो दिमाग से भी तेज होते हैं।
करीब पांच लाख लोगों पर किए गए रिसर्च में खुलासा हुआ है कि शक्तिशाली लोग दिमाग संबंधी कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस रिसर्च का प्रकाशन 'सिजोफ्रेनिया बुलेटिन' नामक पत्रिका में किया गया है। रिसर्च में कहा गया है कि आपकी मांसपेशीय शक्ति भुजा की ताकत से आंकी जाती है, जो आपके स्वस्थ दिमाग का संकेत देता है।