सांस लेने में तकलीफ के कारण कद्दावर नेता कल्‍याण सिंह का निधन, लखनऊ के अस्‍पताल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 21, 2021 10:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former Chief Minister Kalyan Singh) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर वह राजस्थान के राज्यपाल रह चुके उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह नहीं रहे। पिछले 1 महीने से सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था बीते दिन उनकी हालत बिगड़ गई और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल जानने के लिए कई बार अस्पताल का दौरा कर चुके थे। पार्टी में उनकी सहयोगी रही उमा भारती भी कल्याण सिंह का हाल-चाल जानने के लिए लखनऊ में आई थी। उनके अलावा और भी कई बड़े नेता अस्पताल का दौरा कर चुके थे। शुरुआत में उनकी हालत में सुधार हुआ था, मगर सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका और 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने शोक व्‍य‍क्‍त किया

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.