
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
तनाव अब हर किसी की ज़िंदगी का हिस्सा-सा बन गया है। © Shutterstock
तनाव का स्तर हर किसी के लिए अलग-अलग होता हैं, काम में रूची बनायें रखने के लिए थोड़ा-सा तनाव ज़रूरी होता है मगर जब यह आप पर हावी होने लगता है तभी यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगता है।
तनाव से लड़ने के लिए पहले आपको कारणों को जानना पड़ेगा। जब तक तनाव के कारणों का पता नहीं चलेगा तब तक इससे उभरने का रास्ता भी नहीं मिलेगा। जिस काम को करने में आपको खुशी मिलती हैं उस काम को करें। तनाव से लड़ने के लिए ध्यान या मेडिटेशन करें।
इसके अलावा इन आसान बातों पर ध्यान दें:
सकारात्मक मनोभाव: सकारात्मक मनोभाव रखने पर ही आप तनाव से लड़ सकते हैं। कोई भी परिस्थिति हो आप अपने को शांत रखें और ज़्यादा न सोचें।
व्यावहारिक मनोभाव: जब कोई बात या काम हमारे नियंत्रण से बाहर चला जाता है तब हम तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं। अगर कोई काम नहीं कर पा रहें हैं तो तनाव न लें। इससे आप अवांछित रूप से तनाव के कब़्जे में आ जायेंगे जिससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। काम करें और व्यक्तिगत जीवन में रूची लें।
शराब, धूम्रपान और ड्रग न लें: लोगों समझते हैं कि इन सबके सेवन से तनाव कम होता हैं मगर सच्चाई यह है कि इससे आप में एक नकारात्मक मनोभाव उत्पन्न हो जाता है और साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ता है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
अपने मनोभाव को व्यक्त करें: अपने परिवारजन, दोस्त, बॉस के समक्ष अपने मनोभाव को व्यक्त करें, इससे आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। दिल की बात दिल में रखने से परिस्थिति और भी बिगड़ने लगती है।
हेल्दी डायट: अनहेल्दी खाना भी तनाव के कारणों में से एक है। हमेशा अपनी डायट पर ध्यान दें। क्योंकि जैसा खाना आप खायेंगे उसका प्रभाव आपके शरीर और मन पर पड़ेगा। तनावग्रस्त लोगों को हेल्दी खाना खाना चाहिए। कैलोरीयुक्त खाना जैसे जंक फूड, कोला, तला हुआ खाना आदि खाने से परिस्थिति और भी भयानक हो जाती है। स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्दों में सब्ज़ी ओर फल आपको तंदुरूस्त रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से शांत रहने में भी मदद करता है।
व्यायाम करें: व्यायाम तनाव से लड़ने में बहुत मदद करता है। इससे आप खुद को शांत और खुश महसूस करेंगे। रोज़ सुबह बाहर तेज कदमों से चलें या खुले में योगासन भी कर सकते हैं। रोज़ के नियमित काम में थोड़ा बदलाव लाने से भी तनाव से मुक्ति मिलती है।