Stress in Covid-19 : कोरोनावायरस दे रहा है आपको तनाव, डिप्रेशन, तो फॉलो करें एक्सपर्ट की राय
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए आज लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। इससे अधिकतर लोगों को मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, डिप्रेशन, एंग्जाइटी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान होने की जरूरत नहीं है, डॉ. समीर पारिख (एचओडी एंड डायरेक्टर, मेंटल हेल्थ, फोर्टिस हेल्थकेयर) बता रहे हैं मानसिक समस्याओं को कम करने के उपाय...
कोरोनावायरस (Coronavirus pandemic) महामारी आज वैश्विक महामारी बन गई है। लाखों लोग इससे पीड़ित हैं और अब तक हजारों जानें जा चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि देश-दुनिया में लॉकडाउन (Lockdown in india) की स्थिति आ गई है। लोग अपने घरों में बंद होकर रहने को मजबूर हो गए हैं। यह लॉकडाउन की स्थिति कब तक रहेगी, कोई नहीं बता सकता है। ऐसे में अपनी शारीरिक सेहत के साथ-साथ मानसिक सेहत का खास (coronavirus and mental health) ख्याल रखने की जरूरत है। जो लोग पहले से ही मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, डिप्रेशन, ओसीडी, एंग्जाइटी आदि से ग्रस्त हैं, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान देना होगा। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए बहुत ज्यादा मेंटल स्ट्रेस से गुजर रहे हैं। मानसिक सेहत और परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए डॉ. समीर पारिख, एचओडी एंड डायरेक्टर, मेंटल हेल्थ, फोर्टिस हेल्थकेयर बता रहे हैं कि आप किस तरह से खुद को मजबूत और सकारात्मक रखकर अपना स्ट्रेस लेवल कम कर सकते हैं।
कोविड-19 (Covid-90) में तनाव और डिप्रेशन की परेशानियां बढ़ रही हैं, तो आप इस वीडियो में डॉ. समीर पारिख द्वारा बताए गए उपायों को फॉलो करने के साथ ही नीचे बताए गए टिप्स को भी अपनाएं। इससे मानसिक समस्याओं से छुटकारा जरूर मिलेगा...
किताबें पढ़ें, म्यूजिक सुनें
अगर आप घर बैठे-बैठे बोर हो चुके हैं, तो ऐसे में आपको ऐसी चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जिसमें आपकी रूचि हो। जैसे- अगर आपको गाना सुनने (Music) का शौक है, तो गाना सुनें। किताबे पढ़ना अच्छा लगता है, तो कुछ किताबे पढ़े। इसके अलावा पेटिंग (Painting) और कई तमाम रूचि भरे काम कर सकते हैं। ऐसे में आपकी मानसिक स्थिति सही रहेगी।
मॉर्निंग वॉक, लेकिन छत या सोसायटी के पार्क में
मेंटल स्ट्रेस और मोटापा को कम करने के लिए मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) करना सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। इससे दिमाग को खुली हवा भी मिलेगी, साथ ही मोटापा भी काफी तेजी से कम होगा। मॉर्निंग वॉक करने से दिमाग शांत रहता है और अन्य काम में मन भी लगता है।
एक्सरसाइज और मेडिटेश करें
फिट रहने के लिए और स्ट्रेस को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे आपके बॉर्डी में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होगा। हैप्पी हार्मोंस से स्ट्रेस लेवल काफी कम होता है। इसलिए रोजाना कम से कम 20 मिनट एक्सरसाइज करें। इसके अलावा टहलें।
परिवार के साथ बातें करें, कुकिंग करें
यह बहुत अच्छा समय है जब आप अपने परिवार के साथ बैठकर ढेर सारी बातें कर सकते हैं। उनके साथ खाना पकाएं, घर के हाथों में काम बटाएं, इससे आप काफी हद तक कोविड-19 के बारे में सोचने से बचेंगे।