
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 16, 2018 12:33 PM IST
फिल्म मेकर करन जौहर का कहना है कि शादी या प्यार जैसे किसी भी रिश्ते की शुरुआत 'बेहूदी उम्मीदों' के साथ नहीं करनी चाहिए। करन ने अपने एक बयान में कहा कि, वर्जिनिटी को आधार बनाना बंद करना चाहिए और किसी व्यक्ति के बारे में उसके सेक्सुअल स्टेट्स के आधार पर राय नही बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा, जब कोई व्यक्ति किसी के साथ रिलेशनशिप में होता है तो सड़ी-गली पुरानी बातों के आधार पर उम्मीदें रखना ठीक नहीं। करन ने कहा कि आपका साथी एक इंसान है कोई सामान नहीं जिसे खरीदने से पहले हम उसकी क्वालिटी चेक करना चाहतें। चूंकि अब हम 2018 में पहुंच चुके हैं तो सेक्सुअल ओरिएंटेशन और वर्जिनिटी जैसी बातों के बहाने अपने संबंधों के बीच नहीं आने देना चाहिए। ऐसी उम्मीदों को करन ने बेहूदा बताया।
गौरतलब है कि करन एक रेडियो शो भी करते हैं जहां वह रिश्तों और शादी जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इसी प्रोग्राम में एक कॉल में करन से यह पूछा गया कि शादी की बात उठने पर क्या अपने साथी को अपना सेक्सुअल स्टेटस बताना चाहिए कि हम वर्जिन हैं या सेक्सुअली एक्टिव नहीं हैं, खासकर जब शादी एक अरेंज मैरिज है। कॉलर के इस सवाल पर करन ने जवाब दिया कि इस बारे में पूरी तरह से ईमानदार रहना चाहिए ।
उन्होंने कहा, मैं नहीं मानता कि किसी को इस बारे में चिंता करनी चाहिए कि एक मर्द आपके बारे में आपके अतीत के शारीरिक संबंधों के आधार पर कोई राय बनाता है। आपको खुद से और खुद के बारे में ईमानदार रहना चाहिए।
धड़क, दोस्ताना और कभी अलविदा ना कहना जैसी फ़िल्मे बना चुके करन रिश्तों और सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में खुलकर बातें करते हैं। उन्होंने अपने प्रोग्राम में कौमार्य या वर्जिनिटी के बारे में बातें की और कहा कि किसी को अपने सेक्सुअल स्टेटस को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए।
चित्र स्रोत: File Photo.