रहना है दिन भर एनर्जेटिक, तो फॉलो करें ये टिप्स

विशेषज्ञ मानते हैं कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, वे दिन भर एनर्जी से भरपूर रहते हैं। मगर यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी बीती रात कैसी थी।   

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 14, 2019 10:01 AM IST

हम में से अधिकांश लोग ये शिकायत करते हैं कि सुबह जल्‍दी उठना उनके लिए बहुत मुश्किल है। जबकि बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और अनुशासित जीवन जीने के लिए सुबह जल्‍दी उठना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। अगर आप भी चाहते हैं कि आप सुबह आलस भरी होने की बजाए हेल्‍दी और खुशनुमा हो तो रात के लिए फॉलो करें ये टिप्‍स।

यह भी पढ़ें - डायट या वर्कआउट, किससे जल्‍दी होता है वजन कंट्रोल

अच्छी नींद लें

सुबह अच्‍छी हो इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अच्‍छी नींद लें। मगर इसके लिए आपको अपने शिड्यूल में कुछ बदलाव करने होंगे तो उससे भी परहेज न करें। आप चाहें तो अपने काम को देर रात तक करने की बजाय देर शाम तक ही खत्म कर लें। अगर तब भी काम अधूरा रह जाए तो काम को वहीं अधूरा छोड़ सो जाएं और सुबह जल्दी उठने का नियम बनाएं। रात को ली गई नींद आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा जरूरी है। जब नींद पूरी होती है तो सुबह तड़के उठने से आपको परहेज भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – जिम जाने से बेहतर है सीढ़ियां चढ़ना, वैज्ञानिकों ने भी लगाई मुहर

उतार दें काम का बोझ

आप एक रात में किला फतह नहीं कर सकते। इसलिए यह न सोचें कि आप अपने शिड्यूल को बैलेंस नहीं कर पा रही हैं। इसके लिए बेहतर है कि आप पर्याप्त समय लें। धीरे-धीरे अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। इतना ही नहीं संभव हो तो किसी विशेषज्ञ की राय भी ले सकती हैं। एक बात और ध्यान में रखें कि खुद को काम के बोझ के तले ने दबाए रखें।

यह भी पढ़ेें – दाल-चावल खाने के ये फायदे जान लेंगे, तो डिनर में नहीं खाएंगे सूप और सलाद

रूटीन बनाएं और फालो करें

अकसर देखने में आता है कि लोग रूटीन तो बना लेते हैं, लेकिन उसे फॉलो नहीं करते। रूटीन बनाने से ज्‍यादा मुश्किल है उसे फॉलो करना। रूटीन बनाने के लिए मदद ली जा सकती है। लेकिन रूटीन फॉलो आपको खुद को ही करना होगा।

दोपहर की नींद भी है काम की

अगर आप देर रात तक पर्याप्त नींद नहीं ले पाए हैं तो उसकी भरपाई दोपहर की नींद से की जा सकती है। इससे आपको न सिर्फ रिलैक्स फील होगा, बल्कि आपके शरीर को भी अच्छा महसूस होगा। हमेशा कोशिश करें कि रात की नींद पूरी लें।

स्मार्टली खाएं

विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप सोने जा रहे हैं तो इस समय दोनों ही तरह की स्थिति को नजरंदाज करें मसलन न तो बहुत ज्यादा खाएं और न ही भूखे रहें। ये दोनों ही स्थिति आपको मार्निंग पर्सन बनने नहीं दे सकती है। इसके उलट आपकी लाइफस्टाइल खराब कर सकती है, आपके हेल्थ पर नेगेटिव इफेक्ट छोड़ सकती है। एक बात और ध्यान रखें कि सोने से पहले वाशरूम जरूरी जाएं। शराब या काफी पीकर बेड पर जाने से बचें। यह आपके हेल्थ के लिए सही नहीं है।

सभी बत्तियां बंद करें

रात को सोने से पहले कमरे की सभी बत्तियां बंद कर दें। दरअसल ऐसा न करने से अच्छी और गहरी नींद लेने में समस्या होती है। इतना ही नहीं बत्तियां बंद करने से आपके अंदर की यानी ब्वाडी क्लाक को अलर्ट होने में मदद मिलती है। उसे दिन का और रात का सही-सही पता चलता है। लेकिन यदि आप कमरे की बत्तियां बंद नहीं करती हैं तो ब्वाडी क्लाक हर समय असमंजस में रहती है और वह आपको सही समय पर उठा नहीं पाती।

सोने के पहले तैयारी

सोने के पहले ध्यान रखें कि खुद को इलेक्ट्रानिक फ्री करके सोएं। इन दिनों देखने में आ रहा है कि बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी अपने सिरहाने पर मोबाइल, टैब या कोई अन्य गैजेट रखकर सोते हैं। इससे नींद बाधित होती है। बेहतर है कि सोने से पहले खुद को गैजेट और इलेक्ट्रानिक फ्री कर लें और चैन की नींद लें। इससे आपकी सुबह न सिर्फ अच्छी होगी बल्कि खिली-खिली भी हो जाएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.