... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 3, 2018 2:25 PM IST
कई शोध भी इस बात को साबित कर चुके हैं कि सेहतमंद लोग ज्यादा खुश रहते हैं और खुश रहने वाले लोग ही होते हैं जिंदगी में कामयाब। © Shutterstock
खुश और स्वस्थ रहना इतना मुश्किल नहीं है, जितना लोगों को लगता है। बस सही और सकारात्मक नजरिये के साथ आप सेहत के गोल्डन रूल फॉलो करें तो आप भी हो सकते हैं हेल्दी और हैप्पी। कई शोध भी इस बात को साबित कर चुके हैं कि सेहतमंद लोग ज्यादा खुश रहते हैं और खुश रहने वाले लोग ही होते हैं जिंदगी में कामयाब। यह भी पढेें - दुल्हन बनने की है तैयारी, तो इस तरह घर में बनाएं खास उबटन
क्या हैं हेल्थ के गोल्डन रूल
1.अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो जाएं।
2.रूटीन मेंटेन करें।
3.चेहरे और शरीर को कॉस्मैटिक की बजाए नेचुरल ग्लो की आदत डालें।
4.बालो की सेहत पर भी ध्यान दें।
5.समझें हाथ-पैरों के संकेत और उनका ख्याल रखें। यह भी पढ़ें - प्रदूषण ने बढ़ा दी है सेहत की परेशानी, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
जरूरी है सेहत के प्रति जागरुकता – जीवन को सुखमय और सुंदर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। सेहत का ख्याल रखने के लिए उसकी जरूरतों को समझना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आप निम्न नियम अपना सकते हैं। यह भी पढ़ें – अगर पिचके हुए गाल लगते हैं बुरे, तो अपना सकते हैं ये उपाय
खूब पानी पीये- व्यस्तता में हम भूल जाते हैं कि हमारी बॉडी दिन भर में कितनी एनर्जी खर्च करती है। जिससे चेहरा मुरझा जाता है। चेहरे की डलनेस अंदर की कमजोरी की ओर संकेत करती है। इसके लिए जरूरी है कि शरीर को हाइड्रेट रखें।
एक सेब हर रोज – सेब को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करें। यह पेट की कई तरह की गड़बडि़यों से निजात दिलाता है। साथ ही एनर्जी का भी बढि़या स्रोत है। यह भी पढ़ें – सर्दियों में इन चीजों को डायट में करें शामिल, तो नहीं फटेंगी एडि़यां
ऑयली फूड से करें परहेज – ऑयली और जंक फूड कई बीमारियों का जनक है। इसलिए हेल्दी लाइफ स्टाइल में इन्हें सीमित ही रखें तो अच्छा है। बाहर का खाना खाने से बेहतर है घर का बना ताजा खाना।
सलाद और हरी सब्जियां – हरी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व चेहरे में निखार लाते हैं और सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। खास बात ये कि इन्हें पकाने में भी आपको ज्यादा समय नष्ट नहीं करना पड़ता। हर रोज के खाने में प्लेट भर कर सलाद आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
टाइम पर सोएं – काम की व्यस्तता और तनाव में ज्यादातर लोगों की नींद प्रभावित होती है। उन्हें सब काम तो याद रहते हैं पर यह याद नहीं ररहता कि शरीर के लिए सोना भी उतना ही जरूरी है, जिना खाना, पानी और हवा। इसलिए अच्छी सेहत के लिए सोने का रूटीन बनाएं और सुबह समय पर ही उठें।