बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली यह दवा बन सकती है डायबिटीज का कारण, ये भी हैं Statins के नुकसान

नयी स्टडी में बताया गया कि स्टैटिन का सेवन करने से लोगों में डायबिटीज का रिस्क बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 4, 2024 7:31 AM IST

Statins and risk of diabetes: किसी भी तरह की दवा खाने के साथ फायदे के साथ-साथ कुछ साइड-इफेक्ट्स का भी रिस्क होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने और हार्ट डिजिज का रिस्क कम करने के लिए मरीजों को दी जानेवाली स्टैटिन नामक दवा के भी साइड-इफेक्ट्स से जुड़े खुलासे एक नयी स्टडी में की गयी। इस स्टडी में कहा गया है कि हार्ट डिजिज का खतरा कम करने के लिए स्टैटिन का सेवन डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है। (Statin drug side effects)

बता दें कि इससे पहले हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट में स्टैटिन को बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) लेवल कम करने वाली सबसे अच्छी दवा (drug for bad cholesterol level control) बताया गया था। स्टडी के अनुसार, शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने के लिए स्टैटिन कारगर है और यह हृदय रोगों का रिस्क (risk of heart diseases) कम करता है। स्टैटिन की गोलियां HMG-CoA रिडक्टेस नाम के एंजाइम्स को निष्क्रिय कर देती हैं। यह एंजाइम शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करती है। स्टैटिन की गोलियां धमनियों को कठोर बनाने का खतरा कम करती है। इस तरह यह स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क (risk of stroke) भी कम करती हैं।

डायबिटीज का रिस्क बढ़ा सकती है स्टैटिन

लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी (The Lancet Diabetes & Endocrinology) में प्रकाशित एक नयी स्टडी में बताया गया कि स्टैटिन का सेवन करने से लोगों में डायबिटीज का रिस्कबढ़ सकता है। इसी तरह प्री-डायबिटीज (pre-diabetes) और अन्य रिस्क ग्रुप में डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स (complications related to diabetes) भी बढ़ सकती हैं। इसीलिए, ऐसे लोग जिनमें डायबिटीज होने की संभावना हो या जिनके परिवार में लोग डायबिटीज से पीड़ित हों उन्हें डॉक्टरी सलाह के बिना स्टैटिन्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्टैटिन के अन्य साइड इफेक्ट्स (Side effects of statins drug)

  • मसल्स में कमजोरी और दर्द
  • डायरिया, कब्ज और कॉन्स्टिपेशनजैसी डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स
  • आंखों का ठीक तरह से खुल पाने में दिक्कत
  • नजर धुंधली होना
  • खाना खाने और निवाला निगलने में दिक्कत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source