इनमें से किसी एक चीज से करें दिन की शुरूआत, मूड रहेगा अच्‍छा

कुछ आहार ऐसे होते हैं जो स्‍वास्‍थ्‍य तो अच्‍छा रखते ही हैं, मूड भी अच्‍छा बनाए रखते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 20, 2018 8:28 AM IST

जब भी आप किसी को झुंझलाते हुए या चिड़चिड़ाते देखते हैं, तो मन में जरूर सवाल उठता होगा , कि आज क्‍या खाया था ? यह कोई मजाक नहीं बल्कि सच्‍चाई है कि खानपान का असर हमारे मूड पर भी होता है। जो आप खाते हैं, वह आपकी सोच और संवेदनाओं को भी प्रभावित करता है। इसी तरह कुछ ऐसे आहार भी हैं जिनका सेवन करने से स्‍वास्‍थ्‍य को तो लाभ होते ही हैं, मूड भी अच्‍छा रहता है। आज पेश हैं ऐसे पांच खाद्य पदार्थ, जिनमें से किसी का भी सेवन करने से आपका मूड दिन भर अच्‍छा रहेगा।

1 चॉकलेट - अपने दुख को भूलाने के लिए चॉकलेट खाएं। इसमें मौजूद अनांड़माइन तत्व मस्तिष्क के ड़ोपामाइन के स्तर को बनाए रखता है। जिससे आपका मन शांत और आप तनाव से मुक्त रहते हैं।

2 मेवे - मेवों में सेलेनियम नामक खनिज होता है,जिसकी कमी आप में रुग्णता, चिंता और थकान का कारण बन सकती है। इसलिए, मुट्ठीभर मेवों का सेवन आपके मन को शांत रखने में मदद करेंगे।

3 पालक – यह कुछ लोगों का पसंदीदा भोजन है।  मैग्नीशियम से समृद्ध है तथा आपके मन को शांत रखता है। इसमें विटामिन ए और सी के साथ मौजूद लोहा इसे एक स्वस्थ आहार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें – क्‍या आप भी खाने में ऊपर से डालते हैं नमक, तो जान लें यह भी

4 पास्ता – साबुत अनाज से बने पास्ते में, मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है, इसकी कमी आप में तनाव के स्तर को बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़े - बच्‍चों से लेकर बड़ो तक के लिए लाभकारी है ये छोटी सी फली

5 साबुत अनाज से बनी ड़बल रोटी - साबुत अनाज से बनी ड़बल रोटी, पास्ता जितनी असरदार होती है। अर्थात, यह हमारे शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरा करता है। तो, ध्यान रहें कि एक तनाव मुक्त दिन बिताने के लिए आप अपने नाश्ते में टोस्ट या सैंडविच को ज़रुर शामिल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source