... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 17, 2018 8:21 AM IST
इससे रक्त संचार तो बेहतर होता ही है, डायबिटीज के रोगियों को भी लाभ पहुंचता है । © Shutterstock
कई लोग वजन घटाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं! कोई डाइटिंग करता है तो कोई रोज पार्क में जाकर दौड़ लगाता है! ऐसे में मेहनत कर लेने के बाद ही वजन घटाया जाता है! लेकिन अगर आपको पता चले वजन कम करने का एक बेहद आसान उपाय तो आप क्या करेंगे? जी हां, हाल ही में हुई एक स्टडी से पता चला है कि जो लोग दिन में 24 घंटे में से 6 घंटे खड़े रहते हैं वे ऐसा कर अपना आसानी से वजन घटा सकते हैं!
सिर्फ यही नहीं ऐसा करना डायबिटीज़ के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होगा! हालांकि सुरुआत में आपको पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है लेकिन आदत पड़ने के बाद आपको ऐसा करना आसान लगेगा!
अगर करना है वजन कम
यदि आप अपना वजन घटाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं और जिम में पसीना बहाने में आलस कर रह रहे हैं, तो सिर्फ खड़े रहने से आपके वजन में कमी आ सकती है। दिन में करीब छह घंटे तक खड़े रहने से आपके अतिरिक्त वजन में कमी आ सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि खड़े रहने से बैठने की तुलना में प्रति मिनट 0.15 कैलोरी ज्यादा खपत होती है।
दिन में करीब छह घंटे बैठने के बजाय खड़े रहने से करीब 65 किलोग्राम के वयस्क में छह घंटे में 54 कैलोरी अतिरिक्त खर्च होती है। दिन में करीब छह घंटे बैठने के बजाय खड़े रहने से करीब 65 किलोग्राम के वयस्क में छह घंटे में 54 कैलोरी अतिरिक्त खर्च होती है।
यह भी पढ़ें - अगर करते हैं बच्चों से प्यार, तो छोड़ दें ये बुरी आदतें
क्या कहता है शोध
अमेरिका स्थित मायो क्लिनिक इन रोचेस्टर के प्रोफेसर फ्रांसिस्को लोपेज जिमेनेज ने कहा, "खड़े होने से सिर्फ कैलोरी की ही खपत नहीं होती है, बल्कि यह मांसपेशियों की गति से दिल के दौरे, स्ट्रोक व मधुमेह की दर में कमी से जुड़ा हुआ है. इसलिए खड़े होने का फायदा वजन के नियंत्रण से कहीं ज्यादा है।"