
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 12, 2020 4:11 PM IST
Sputnik Vaccine: कोरोना वायरस के इलाज के लिए जहां, सारी दुनिया में दवाइयों की खोज चल रही है। वहीं, रूस ने सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन की खोज कर ली है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल दावा किया कि रूस में कोविड-19 की वैक्सीन तैयार हो चुकी है। पुतिन ने खुद कहा कि, यह वैक्सीन पूरी तरह से कारगर है। बुधवार सुबह यह ख़बर आयी कि, पुतिन की बेटी को इस कोविड-19 वैक्सीन स्पुटनिक की पहली खुराक दी गयी है। स्वयं राष्ट्रपति ने इस बात का खुलासा किया कि, उनकी दो बेटियों में से एक को यह वैक्सीन दी गयी है। (Sputnik Vaccine Update)
मिली जानकारी के अनुसार, वैक्सीन लगाने से पहले उनकी बेटी के शरीर का टेम्परेचर चेक किया गया। वैक्सीन लगाने से पहले टेम्परेचर, 38 डिग्री सेल्सियस था। फिर टीका लगाने के बाद दूसरे दिन तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं, वैक्सीन की सेकेंड डोज़ के बाद बॉडी टेम्परेचर थोड़ा बढ़ गया था। लेकिन, अब सब ठीक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब, उन्हें बेहतर महसूस हो रहा है। साथ ही एंटीबॉडीज़ लेवल भी बेहतर है।
लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारत में एम्स के डायरेक्टर डॉ.रणदीप गुलेरिया ने भी एक बयान दिया है। रूस द्वारा वैक्सीन बनाने का दावा करने के बाद डॉ. गुलेरिया ने कहा कि, भले ही रूस की यह वैक्सीन सफल हो जाती है। लेकिन, उसके बाद भी हमें इस ओर ध्यान देना होगा कि , यह वैक्सीन कितनी सेफ है और कितनी असरदार है। एम्स के निदेशक ने यह भी कहा कि इस ओर बारीकी से देखना चाहिए कि इस वैक्सीन के कोई साइड-इफेक्ट्स तो नहीं। बल्कि, इससे वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति की इम्यूनिटी पर क्या असर पड़ता है। (Sputnik Vaccine)
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जिस कोविड-19 वैक्सीन की खोज की बात की है। उसका नाम स्पुटनिक रखा गया है। दावे के अनुसार, यह कोरोना की पहली वैक्सीन है, जो मरीज़ों को देने के लिहाज से तैयार हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ दुनिया के कई देशों में भी कोविड-19 वैक्सीन्स पर ट्रायल चल रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी देश को इसमें सफलता नहीं मिल पायी है। रूस की तरफ से कहा जा रहा है कि जल्द ही बाकी लोगों के लिए भी उपब्लध कराया जा सकेगा। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि जनवरी 2021 से पहले यह उपलब्ध नहीं हो सकेगी।(Corona Virus Vaccine)