Sputnik V In India: भारत में अप्रैल से मिलेगी Sputnik V वैक्‍सीन, जानिए कितनी होगी इसकी कीमत

डॉ रेड्डी की प्रयोगशालाओं में एपीआई और फार्मा सेवाओं के प्रमुख दीपक सपरा का कहना है कि उन्‍हें भरोसा है कि स्‍पुतनिक वैक्‍सीन भारत में (Sputnik V In India) मार्च या अप्रैल महीने तक उपलब्‍ध हो जाएगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 4, 2021 11:55 AM IST

भारत में स्‍वदेसी वैक्‍सीन कोवैक्‍सीन औरकोविशील्‍ड वैक्‍सीन का टीका लगना बीते 16 जनवरी से शुरू हो चुका है। लेकिन अब खबर है कि भारत में रूसी वैक्‍सीन स्‍पुतनिक वी (Sputnik V In India) भी जल्‍द आ सकती है। फिलहाल भारत में स्‍पुतनिक वी का तीसरा ट्रायल चल रहा है। इस ट्रायल में 20 हजार लोगों पर इस वैक्‍सीन को टेस्‍ट किया गया जिसमें वैक्‍सीन की प्रभावशीलता 91.6% रही है। ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि भारत में Sputnik V वैक्‍सीन (Sputnik V In India) अप्रैल महीने तक लॉन्‍च हो जाएगी। डॉ रेड्डी की प्रयोगशालाओं में एपीआई और फार्मा सेवाओं के प्रमुख दीपक सपरा का कहना है कि उन्‍हें भरोसा है कि स्‍पुतनिक वैक्‍सीन भारत में (Sputnik V In India) मार्च या अप्रैल महीने तक उपलब्‍ध हो जाएगी। फिलहाल भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन हेल्‍थ वर्कस, पुलिस और अन्‍य फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जा रही है। ऐसे में अगर स्‍पुतनिक को मंजूरी मिलती है तो यह तीसरी वैक्‍सीन होगी।

कोविशील्‍ड, कोवैक्‍सीन और स्‍पुतनिक वी में कौन है ज्‍यादा प्रभावशाली?

वैसे तो हर वैक्‍सीन अपने-अपने स्‍तर पर प्रभावशाली होती है। जैसे अगर कोविशील्‍ड और कोवैक्‍सीन की बात करें तो ये हमारे देश के वतावरण के हिसाब से एकदम अनुकूल है। लेकिन अगर इन्‍हें कोई और देश अपने नागरिकों और माहौल के हिसाब से ट्रायल करें तो हो सकता है कि ये दोनों वैक्‍सीन उनके लिए उतनी प्रभावशाली साबित न हो। एक सर्वे में 6 वैक्‍सीन की आपस में तुलना कर उनकी प्रभावशीलता के बीच अंतर बताया था। जिसके मुताबिक फाइजर-बायोएनटेक 95 प्रतिशत प्रभावी है, मॉडर्ना वैक्‍सीन 95 प्रतिशत प्रभावी है, स्‍पुतनिक वी वैक्‍सीन 91 प्रतिशत प्रभावी है, ऑक्‍सफोर्ड एस्‍ट्राजेनेका वैक्‍सीन करीब 70 प्रतिशत प्रभावी है और सिनोफार्म वैक्‍सीन 79 प्रतिशत प्रभावी है। जबकि भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन को सिर्फ 70 प्रतिशत तक प्रभावशाली बताया है।

Corona vaccine

जानिए स्‍पुतनिक वी वैक्‍सीन के बारे में 10 बड़ी बातें

1. लैंसेट स्‍टडी के अनुसार स्‍पुतनिक वी वैक्‍सीन की प्रभावशीलता करीब 91.6 प्रतिशत है।

2. डॉ रेड्डीज लैब्स के दीपक सपरा का कहना है कि स्‍पुतनिक वी वैक्‍सीन हर उम्र के लोगों के लिए प्रभावशाली है। यदि 60 साल से अधिक की उम्र के लोगों की बात करें तो वैक्‍सीन की एफिकेसी 91.8% है।

3. दीपक सपरा का कहना है कि भारत में स्‍पुतनिक वैक्‍सीन (Sputnik V In India) की कीमत क्‍या होगी, इसे अभी तय नहीं किया है। हालांकि वैक्‍सीन की कीमत को भारत के हिसाब से ही तय किया जाएगा।

4. अब तक वैक्‍सीन का ट्रायल करीब 36,000 लोगों पर हो चुका है। जिसमें से 33,000 लोग रशिया मूल के ही हैं।

5. स्‍पुतनिक वैक्‍सीन का ट्रायल 2 भारत में दिसंबर महीने में हो चुका है। सपरा का कहना है कि ट्रायल 2 ने इस बात की ओर इशारा किया कि वैक्‍सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source