Sputnik 5 Vaccine Update: भारत 2021 में स्पुतनिक वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक का उत्पादन करेगा : रिपोर्ट

Sputnik 5 Vaccine in India: आरडीआईएफ के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव ने कहा है कि भारत में हमारे चार बड़े निर्माताओं के साथ समझौते हुए हैं। भारत अगले साल हमारे लिए लगभग 30 करोड़ खुराक या वैक्सीन का उत्पादन करेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 18, 2020 7:52 PM IST

Sputnik 5 Vaccine in India: कोरोनावायरस वैक्सीन की दौड़ में रूस की स्पुतनिक वैक्सीन आगे चल रही है। अब भारत में इस वैक्सीन के उत्पादन करने की बात सामने आई है। रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारत में 2021 में रूसी (Russia) कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus vaccine) स्पुतनिक 5 (Sputnik 5) की लगभग 30 करोड़ खुराक का उत्पादन होगा। टीएएसएस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रसिया 24 टीवी चैनल से किरिल दिमित्रिएव ने गुरुवार को कहा, "भारत में हमारे चार बड़े निर्माताओं के साथ समझौते हुए हैं। भारत अगले साल हमारे लिए लगभग 30 करोड़ खुराक या वैक्सीन का उत्पादन करेगा।"

आरडीआईएफ रूस का संप्रभु धन कोष (Sovereign wealth fund) है। दिमित्रिएव ने बताया कि स्पुतनिक 5 (Sputnik 5 Vaccine) के उत्पादन पर बातचीत करने के लिए 110 मैन्यूफैक्चर्स सामने आए थे, लेकिन आरडीआईएफ ने उनमें से 10 को चुना, जो इसकी आवश्यकताओं पर खरा उतर रहे हैं।

स्पुतनिक 5 का उत्पादन भारत, कोरिया, ब्राजील, चीन में शुरू (Sputnik 5 Vaccine in India)

दिमित्रिएव ने कहा, "रूसी स्पुतनिक 5 (Russia's Sputnik 5) दुनिया में सक्रिय रूप से उत्पादित किया जाएगा और हम इस पर निगरानी रखेंगे कि यह मानव एडिनोवायरस पर आधारित एक सुरक्षित मंच पर बनाया गया हो।"

इससे पहले दिमित्रिएव ने कहा था कि स्पुतनिक 5 का उत्पादन (Sputnik 5 production in india) अन्य देशों में विशेष रूप से भारत, कोरिया, ब्राजील और चीन में शुरू हो गया है। रूस (Russia) द्वारा 11 अगस्त को पंजीकृत होने के बाद स्पुतनिक 5 (Sputnik-V) दुनिया का पहला कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus vaccine) बन गया। इस वैक्सीन (Vaccine) को गामलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित किया गया था।

कोविड-19 के लिए भारत में स्पुतनिक-वी वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू

स्पुतनिक-वी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 92 प्रतिशत प्रभावी, रूस ने किया दावा

केंद्र ने कहा, स्पुतनिक-वी वैक्सीन के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत शुरू

Coronavirus Vaccine: अपनी वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में स्पुतनिक-वी घटक का परीक्षण करेगी एस्ट्राजेनेका

स्रोत: (IANS Hindi)