Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अंडे से कई गुना अधिक प्रोटीन होता है इस हरी चीज में, कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी बचाता है

Spirulina Benefits : स्पिरुलिना में 60 से 70 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इसलिए यह कुपोषण के खिलाफ लड़ने में वरदान साबित हो सकता है। इसके कई फायदे हैं, जिनके बारे में आइये विस्तार से जानते हैं

अंडे से कई गुना अधिक प्रोटीन होता है इस हरी चीज में, कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी बचाता है

Written by anant shukla |Published : October 1, 2024 5:00 PM IST

Spirulina Benefits : स्पिरुलिना के बारे में शायद ही आपने सुना होगा, क्योंकि अगर आप इसके बारे में जान रहे होते तो अब तक इसको खाना शुरू कर दिया होता। स्पिरुलिना एक प्रकार का शैवाल है और यह नदी, झील और खारे पानी वाले जल स्रोतों के किनारे पैदा होता है। आयुर्वेद में इसका बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। यही कारण है कि आयुर्वेद में कई बीमारियों की  दवाओं में भी स्पिरुलिना का उपयोग किया जाता है। स्पिरुलिना की सबसे खास बात यह है कि इसमें अंडे से कई गुना अधिक प्रोटीन होता है, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। आज इस लेख में हम आपको स्पिरुलिना के लाभ के बारे में विस्तार से बताएंगे।

पोषक तत्वों से भरपूर है स्पिरुलिना - Nutrient Rich Spirulina

स्पिरुलिना में 1800 से अधिक मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। इसमें आयरन केरोटिन, विटामिन ए, कैल्शियम और एंटीबॉडी एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। यही कारण है कि स्पिरुलिना की गिनती सुपर फूड्स में होती है। जहां अंडे में 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं स्पिरुलिना में 60 से 70 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्पिरुलिना की बाकायदा खेती की जाती है इसके लिए इसे पहले उगाया जाता है, कटाई होती है और इसको अच्छे से सुखाते हैं। इसके बाद इसका पाउडर बनाया जाता हैं। वहीं, अब  मार्केट में इसकी गोलियां भी मिल जाती हैं।

स्पिरुलिना के फायदे - Benefits of Spirulina

स्पिरुलिना के कई जबरदस्त फायदे हैं। यहां पर मुख्य पांच फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया है-

Also Read

More News

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण

स्पिरुलिना डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों ही आसानी से कंट्रोल हो जाते हैं। इसके साथ ही शरीर में सूजन की समस्या भी खत्म हो जाती है।

वेट कम करने में सहायक

लोग स्पिरुलिना को वजन कम करने के लिए भी लेते हैं। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन क्लोरोफिल और फैटी एसिड एक्स्ट्रा चर्बी को काटने का काम करते हैं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन

अगर आप अपने स्किन पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो स्पिरुलिना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।  स्पिरुलिना में मौजूद आयरन, विटामिन ए और विटामिन b12 स्किन पर ग्लो लाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से लंबे समय तक आप यंग दिख सकते हैं।

कैंसर का खतरा कम होता है

नियमित रूप से स्पिरुलिना के सेवन से कैंसर का खतरा कम होता है। यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स का सफाया कर देता है। स्पिरुलिना में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को निरोगी बनाने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बालों के लिए बेहद फायदेमंद

बालों के लिए स्पिरुलिना बेहद फायदेमंद होता है। बालों से संबंधित समस्याओं जैसे पतले बाल, बाल झड़ना और गंजापन के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड फैटी एसिड और विटामिन ए बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

About the Author

... Read More