Spice for Weight Loss: किचन में छुपा है पेट कम करने का राज, जानें वजन कम करने के टिप्स

Spice for Weight Loss: वजन कम करना आज के समय में सबसे मुश्किल काम हो गया है। इससे भी ज्यादा परेशानी की बात ये है कि आखिर हम वजन कम करने के लिए खाने में क्या शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 20, 2020 4:22 PM IST

Spice for Weight Loss: वजन कम करना आज के समय में सबसे मुश्किल काम हो गया है। इससे भी ज्यादा परेशानी की बात ये है कि आखिर हम वजन कम करने के लिए खाने में क्या शामिल करें। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज से भी ज्यादा जरूरी डायट होता है। अगर डायट का सही चयन कर लिया जाए, तो वजन को कम (Weight Loss) ही दिनों में हम कंट्रोल कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए कार्ब्स कम करके प्रोटीन और फाइबर की अधिक मात्रा शामिल करनी चाहिए। इसके साथ ही हमें ऐसे ड्रिंक्स को डायट में शामिल करना चाहिए, जो हमारे शरीर से मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने का काम करें। हमारे घर में ऐसे कई मसाले होते हैं, जो वेट लॉस (Weight Loss) करने के लिए दवा की तरह काम आते हैं। चलिए आज हम आपको उन्हीं मसालों (Spice for Weight Loss) के बारे में बताते हैं, जो वजन को कम करने में काफी मददगार हैं-

दालचीनी का पानी

दालचीनी मेटाबॉलिज्म  को बढ़ाता है। इसके साथ ही भूख को भी कंट्रोल करता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप इसके सेवन से अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके साथ ही वजन कम करने में दालचीना काफी सहायक होता है। इससे काफी तेजी से हमारे पेट की चर्बी कम होती है।

कैसे पीएं दालचीनी का पानी

दालचीनी के एक छोटे से टुकड़े को पानी में डालकर अच्छी तरह उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे पानी को सुबह शाम पीएं। इससे कुछ ही दिनों में आपका पेट कम हो जाएगा। इसे करीब 1 माह तक लगातार पीएं।

Weight Loss Tips: तेजी से वजन करना है कम, अपनाएं ये 4 टिप्स

जीरा का पानी

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए जीरे का पानी कारगर होता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म काफी कमजोर है और हमेशा कब्ज की समस्या होती है, तो जीरे का पानी जरूर पीएं।  जीरे के पानी से पाचन तंत्र और इंसुलिन की समस्या कंट्रोल में रहती है।

कैले पीएं जीरे का पानी

जीरे का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी लें। इस पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा डालें। इस पानी को अच्छी तरह से उबालें। इस पानी को आप सुबह शाम पी सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें, तो जीरा पानी में डालकर रातभर इसे छोड़ दें। इसके बाद इस पानी को सुबह उठकर जीरे के साथ पीएं। इससे काफी तेजी से आपका वजन घटेगा।

Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source