Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गुजरात के अस्‍पतालों में ओमिक्रोन मामलों के लिए स्‍पेशल वार्ड सेट, सभी में वेंटिलेशन और ऑक्‍सीजन सपोर्ट की सुविधा

गुजरात के वडोदरा के सर‍कारी अस्‍पतालों में ओमिक्रोन वेरिएंट (Gujarat's Govt hospitals set up special wards for Omicron cases) को ध्‍यान में रखते हुए एडवांस में वार्ड सेट किए जा रहे हैं.

गुजरात के अस्‍पतालों में ओमिक्रोन मामलों के लिए स्‍पेशल वार्ड सेट, सभी में वेंटिलेशन और ऑक्‍सीजन सपोर्ट की सुविधा
गुजरात के जामनगर में अभी तक ओमिक्रोन वेरिएंट का केवल 1 मामला सामने आया है.

Written by Rashmi Upadhyay |Published : December 10, 2021 11:36 AM IST

दुनिया समेत देश में बढ़ते ओमिक्रोन मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने तो कमर कस ही ली है साथ ही राज्‍य सरकारों ने भी अपने-अपने लेवल पर तैयारी करनी शुरू कर दी है। दिल्‍ली में जहां ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों के लिए LNJP अस्‍पताल डेडिकेटिड किया गया है उसी तरह गुजरात में भी ओमिक्रोन मरीजों के लिए स्‍पेशल वार्ड बनाए जा रहे हैं। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते गुजरात के वडोदरा के सरकारी अस्‍पतालों में स्‍पेशल वार्ड सेट किए जा रहे हैं।

SSG अस्पताल में 50 ऐसे वार्ड अलग रखे गए हैं जिनमें सिर्फ ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का इलाज होगा। जबकि GMERS मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में 20 वार्डों की व्‍यवस्‍था की गई है। ये सभी वार्ड वेंटिलेटर और ऑक्‍सीजन सपोर्ट से लैस हैं।

Omicron More Transmissible Than Delta, May Cause Third Wave In India By February, Scientist Warns

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

SSG अस्‍पताल के मेडिकल सुप्रींटेंडेंट डॉक्‍टर रंजन अय्यर ने बताया कि स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल के पास दवाओं और वेंटिलेटर का पर्याप्त स्‍टॉक है। उन्‍होंने कहा कि क्‍योंकि ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हम एडवांस में ऐसे वार्ड रख रहे हैं जहां ओमिक्रोन के मरीजों का इलाज हो सके। सभी वार्ड में वेंटिलेट और ऑक्‍सीजन सपोर्ट की व्‍यवस्‍था की गई है। बता दें कि गुजरात के जामनगर में अभी तक ओमिक्रोन वेरिएंट का केवल 1 मामला सामने आया है। इस व्‍यक्ति की उम्र 72 साल थी जो जिंबावे से वापिस आया था।