... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : April 24, 2021 6:51 PM IST
भारती के 85 से 90 फीसदी फेफड़े हो चुके हैं कोविड इफेक्शन का शिकार, सोनू सोदू ने एयरलिफ्ट कर अस्पताल में कराया भर्ती
देश में कोरोना का कहर अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है और देश के कोने-कोने से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो आपको हैरान करने के साथ-साथ परेशान कर सकते हैं। जी हां, देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं ऑक्सीजन की कमी है तो कहीं अस्पतालों में बेड तक नहीं है। इस बीच पिछले साल की ही तरह सोनू सूद (Sonu Sood) उन लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण बनकर आए हैं, जो लोग जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। जी हां, सोनू सूद ने भारती नाम की एक लड़की को एयर लिफ्ट करवाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। ऐसा बताया जा रहा है भारती के फेफड़ों में 85 से 90 फीसदी तक इंफेक्शन हो चुका है।
कोरोना महामारी की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को ऑक्सीजन की कमी के साथ-साथ फेफड़ों में इंफेक्शन तक से परेशान होना पड़ रहा है। भारती जिसके फेफडों में 85 से 90 % तक कोरोना से इन्फेक्शन फैल चुका है उसे सोनू सूद ने नागपुर से हैदराबाद एयरलिफ्ट करवाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोनू सूद, पिछले साल की ही तरह COVID-19 रोग से संक्रमित व्यक्तियों की मदद में जुटे हुए हैं। उन्होंने 25 साल की भारती को बचाने के लिए अपने स्तर पर भरपूर कोशिश की है, जिसकी हालत कोरोना की वजह से काफी बिगड़ चुकी है।
बता दें किल भारती एक रिटायर्ट रेलवे अधिकारी की बेटी हैं, जिसेके फेफड़े कोरोना इंफेक्शन के कारण 85-90 फीसदी तक काम करना बंद कर चुके हैं। सोनू ने ही भारती को नागपुर में भर्ती करवाने में मदद की थी, जहां डॉक्टर ने लंग्स ट्रांसप्लांट की जरूरत की बात कही थी।
नागपुर में सही इलाज न मिल पाने के बाद सोनू सूद ने भारती को इलाज के लिए हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में एयर एम्ब्युलेंस के जरिए बुलाया। सोनू का कहना है कि डॉक्टरों ने भारती के बचने की संभावना 20 फीसदी बताई है और ट्रीटमेंट को आगे बढ़ाने के बारे में पूछा, जिसके जवाब में सोनू ने हां कहा था।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि सोनू सूद भी कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके 5 दिन बाद ही सही उपचार मिलने पर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव भी आ गई थी। कोरोना संक्रमण के दौरान सोनू सूद लगातार लोगों की मदद के लिए सामने आए थे।