
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 12, 2022 5:14 PM IST
Sonia Gandhi Hospitalized: कांग्रेस की वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी समस्याओं (Covid-related issues) के कारण दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को (Congress interim president Sonia Gandhi) को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने मीडिया को जानकारी दी कि सोनिया गांधी की स्थिति अब स्टेबल है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। (Sonia Gandhi Hospitalized after covid-19 related complications in Hindi)
Congress President, Smt. Sonia Gandhi was admitted to Ganga Ram Hospital today owing to Covid related issues. She is stable and will be kept at the hospital for observation.
We thank all the Congress men & women as also all well wishers for their concern and good wishes. — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 12, 2022
बता दें कि, 1 जून को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमित (Sonia Gandhi Covid Positive) होने की खबर आयी थी। उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट में उन्हें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, 75 वर्षीय सोनिया गांधी की तबीयत अचानक रविवार 12 जून को बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल (Sir Gangaram Hospital) में ले जाया गया। बता दें कि कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Covid-19 reports) की दो बार टेस्ट किए गए हैं और दोनों ही रिपोर्ट्स में उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
Sonia Gandhi admitted to Delhi's Ganga Ram Hospital due to Covid related issues
Read @ANI Story | https://t.co/bok4faa2cO#SoniaGandhi#Congress#COVID19pic.twitter.com/PM6RXQZbiX — ANI Digital (@ani_digital) June 12, 2022