Sonia Gandhi Health Updates: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi Health Update : तबीयत बिगड़ने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sonia Gandhi Health Updates: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Written by Ashu Kumar Das |Updated : January 6, 2026 1:28 PM IST

Sonia Gandhi Health Updates: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार सुबह सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सोनिया गांधी को छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक रूटीन चेस्ट फिजिशियन की देखरेख में रखा गया एडमिशन है, यह कोई गंभीर या आपातकालीन मेडिकल ईमरजेंसी जैसी स्थिति नहीं बताई गई है।

वहीं, कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी को मौसम में बदलाव होने के कारण खांसी की समस्या हो रही थी। ये समस्या मंगलवार को ज्यादा बढ़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल सोनिया गांधी की हालात स्थिर बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को जल्द ही अस्पताल में छुट्टी मिल जाएगी और वो घर लौट सकेंगी।

उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही हैं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने हाल ही में 9 दिसंबर को अपना 79वां बर्थडे मनाया है। उम्र के साथ स्वास्थ्य की कुछ समस्याएं विकसित होना स्वाभाविक है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। सोनिया गांधी को कई बार पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जिसमें पेट की इंफेक्शन / गैस्ट्रिक डिसऑर्डर शामिल हैं। जून 2025 में उन्हें पेट की समस्या की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया था।

Also Read

More News

सोनिया गांधी को हाई ब्लड प्रेशर (High BP) की शिकायत भी हुई थी, जिसके चलते उन्हें  शिमला में एक रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में लाया गया था। इस जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर हाई पाया गया था। बीते वर्षों में सोनिया गांधी को वायरल इंफेक्शन के कारण भी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। 2022 के दौरान वे सांस की संक्रमण के कारण सर्जिकल सहायता भी ले चुकी हैं।

2011 में करवाई थी सीरविकल कैंसर सर्जरी

इससे पहले सोनिया गांधी ने 2011 में अमेरिका में सफल सर्जरी कराई थी, जब उन्हें सीरविकल (Cervical) कैंसर हुआ था। यह एक गंभीर बीमारी थी, लेकिन इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गई थीं।

Highlights

  • सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • सोनिया गांधी को चेस्ट ही समस्या होने के बाद भर्ती कराया गया है।
  • सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

TRENDING NOW