सोनिया गांधी की नाक से आया खून: कोविड 19 के बाद इस बीमारी से ग्रसित हैं सोनिया, एक्सपर्ट्स की निगरानी में चल रहा है इलाज

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ रही है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार उनकी नाक से अचानक खून आने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कर दिया था जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 17, 2022 3:52 PM IST

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sona gandhi) का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा है। दरअसल कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई जटिलताओं (Covid complications) का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जयराम रमेश ट्विट किया और बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद सोनिया गांधी की नाक से अचानक तेजी से खून (Bleeding in nose) बहने लगा था, जिसके चलते उन्हें 12 जून को अस्पताल में भर्ती कर दिया था। उनके बाद जयराम रमेश द्वारा ट्वीट की गई स्टेटमेंट में बताया कि उनका अभी डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है। बता दें कि वर्तमान में भी सोनिया गांधी अस्पताल में ही भर्ती हैं और उनका गहन निगरानी में इलाज चल रहा है।

श्वसन मार्गों में मिला फंगल संक्रमण

जयराम रमेश द्वारा ट्वीट की गई हेल्थ अपडेट में यह भी बताया गया है कि उनके श्वसन मार्गों के निचले हिस्से में फंगल इन्फेक्शन पाया गया है। हालांकि, कोविड 19 के बाद हो रही अन्य जटिलताओं के साथ-साथ उनके फंगल इन्फेक्शन का इलाज भी चल रहा है। आगे उन्होंने बताया कि डॉक्टर उनकी बारीकी से निगरानी और इलाज कर रहे हैं।

2 जून को पाई गई थी कोरोना संक्रमित

बताते चलें कि सोनिया 2 जून को कोरोना से संक्रमित पाई गई थी, जिस दौरान उन्हें हल्का बुखार व कोविड के अन्य हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। सोनिया गांधी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। प्रियंका ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट करके ही दी थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source