... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 13, 2018 3:52 PM IST
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में बंदूकों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके संकल्प के अनुसार, सरकारी एसएसकेएम अस्पताल को दान कर दिया जाएगा। सोमनाथ चटर्जी का आज (सोमवार को) एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
2002 में कर दिया था दान
सोमनाथ चटर्जी ने 2002 में अपना पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान देने का संकल्प लिया था। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व नेता का आज बेलेव्यू क्लिनिक में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद 7 अगस्त को यहां भर्ती कराया गया था। वह गुर्दे से संबंधित बीमारी से भी पीड़ित थे।
आज है अंगदान दिवस
आज यानी 13 अगस्त को भारत में अंग दान दिवस (organ donation day) मनाया जाता है। किसी जरूरतमंद को ऑर्गन डोनेट करना एक बहुत बड़ा काम है। इससे उस व्यक्ति को नई जिंदगी मिलती है। जागरूकता की कमी के कारण, लोगों के मन में अंगदान के बारे में भय और मिथक विद्यमान हैं। अंग दान को लेकर भी दुनिया भर में खासकर भारत में ऐसे भ्रम या मिथ व्याप्त हैं, जिसकी वजह से लोग अंग दान करने से बचते हैं।
चित्र स्रोत : File Photo
(इनपुट आईएएनएस से)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.