कई लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, जानें क्या है इसकी खास वजह ?

कई लोगों में कुछ खास तरह की विशेषताओं के कारण उन पर मच्छरों का हमला ज्यादा होता है ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 22, 2018 4:51 PM IST

मच्छर हमेशा हमारे लिए परेशानी का सबब बने रहते हैं। खासकर बरसात के मौसम में तो इनका प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है । लेकिन आपको बता दें कि कई शोधों में इस बात की जानकारी सामने आ चुकी है कि कई लोगों में कुछ खास तरह की विशेषताओं के कारण उन पर मच्छरों का हमला ज्यादा होता है । इसमें से कुछ खास वजह है आपके कपड़े का रंग, खून के प्रकार, आपकी लाईफ स्टाइल आदि जो मच्छरों को आकर्षित करती है जिससे आप प्रभावित होते हैं ।

अब कुछ कारणों के माध्यम से यह जानने का प्रयास करते हैं कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं ?

कपड़ों का चुनाव

मच्छरों की नजरें कुछ ज्यादा ही तेज होती हैं। दोपहर के बाद तो और भी ज्‍‍‍‍‍‍यादा। अगर ऐसे में  आप गहरे रंगों के कपड़े जैसे  नेवी ब्लू या काले रंग के कपड़े पहनते हैं तो मच्छर आपको अपना निशाना बना सकते हैं ।

ब्लड ग्रुप

आपका ब्लड ग्रुप भी मच्छरों को आकर्षित करने में अहम भूमिका अदा करता है । रिसर्च से यह बात सामने आई है कि वे लोग जिनका ब्लड ग्रुप O है उनके पास मच्छर A ब्लड ग्रुप वालों से ज्यादा आकर्षित होते हैं । इसमें बताया गया है कि B ग्रुप वालों के पास इन दोनों के मुकाबले कम मच्छर आकर्षित होते हैं । शोध में ये पता चला है कि 85 प्रतिशत लोग एक सिग्नल उत्सर्जित करते हैं जिससे उनके ब्लड ग्रुप का पता चलता है, मच्छर ऐसे ही लोगों को अपना ज्यादा शिकार बनाते हैं ।

गैस

मच्छर 160 फीट की दूरी से ही कार्बन डाइ ऑक्साइड को सूंघने में सक्षम होते हैं । ऐसे में जो लोग सांस ज्यादा छोड़ते हैं उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं । चूंकि हम नाक या मुंह से ज्यादा कार्बन डाइ ऑक्साइड छोड़ते हैं जिसके कारण मच्छर हमारे सर के पास ज्यादा मंडराते हैं ।

गर्मी और मिठाई

लैक्टिक ऐसिड , गर्मी, यूरिक ऐसिड या अमोनिया की गंध को मच्छर काफी तेजी से सूंघ लेते हैं । ऐसे में वे लोग इनके ज्यादा शिकार बनते हैं जो ये सब ज्यादा उत्सर्जित करते हैं ।

त्वचा पर बैक्टीरिया

एक शोध के अनुसार उन लोगों पर मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनके चेहरे पर बैक्टीरिया ज्यादा मात्रा में पाये जाते हैं ।

प्रेगनेन्सी के दौरान

गर्भवती महिलायें आम महिलाओं के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा सांस के साथ कार्बन डाइ ऑक्साइड छोड़ती हैं। इसके अलावा इन महिलाओं का पेट 1.26 डिग्री फारेनहाइट ज्यादा गर्म होता हैं जिसके कारण प्रेगनेंट महिलाओं को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

बीयर का सेवन

बीयर के सेवन से पसीने में इथेनॉल की मात्रा बढ़ जाती है, साथ ही त्वचा का तापमान भी बढ़ जाता है । ऐसे में इन लोगों को मच्छर ज्यादा तंग करते हैं ।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source