... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 7, 2018 3:16 PM IST
बालीवुड अभिनेत्री और लेखिका सोहा अली खान का कहना है कि उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान केमिकल युक्त उत्पादों से दूरी बनाने का फैसला किया था। अभिनेता कुणाल खेमू के साथ शादी के बंधन में बंधी सोहा ने सितंबर 2017 में बेटी इनाया को जन्म दिया।
सोहा ने कहा, "मैं जब से मां बनी मैंने केमिकल्स से दूरी बना ली और 100 फीसदी प्राकृतिक चीजों को तवज्जो दी।"
उन्होंने कहा, " न्यू मदर होने के नाते मैं अपने आसपास खतरनाक और जहरीली चीज़ें नहीं चाहती थी क्योंकि मेरा ऐसा मानना है कि, हम जैसा खाना खाते हैं, वैसी ही हमारी त्वचा बन जाती है। अगर हम हेल्दी चीज़ें खाएंगे तो हमारी त्वचा पर उसकी वजह से हेल्दी ग्लो दिखायी पड़ता है। इसी तरह हम अपनी स्किन पर जो कुछ भी लगाते हैं , वह भी अच्छा होना चाहिए।"
सोहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू की तस्वीरें अक्सर सोशल मी़डिया पर वायरल होती रहती हैं। सोहा अली खान के भतीजे तैमूर की तरह ही सोहा की बेटी इनाया भी मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: File Photo.