प्रेगनेंसी के समय कोल्ड ड्रिंक पीने से होने वाले बच्चे को हो सकती है ये बीमारी

क्या आप यह जानते हैं की जो महिला प्रेगनेंसी के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करती है उसका असर उसके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है ?

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 23, 2018, 10:26 PM

बदलती जीवनशैली में सॉफ्ट ड्रिंक और फॉस्ट फूड का चलन बढ़ा है वहीं इससे होने वाले रोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। ज्यादा मात्रा में मीठे पदार्थों के सेवन से मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी परेशानी होती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं की जो महिला प्रेगनेंसी के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करती है उसका असर उसके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है ? जी हां प्रेगनेंसी के दौरान जो भी आप खाते हैं उसका असर आपके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। एक शोध के अनुसार प्रेगनेंसी के समय मीठे पेयपदार्थ के सेवन से होने वाले बच्चे में भी मोटापा की परेशानी हो सकती है। ये भी पढ़ेंः मीठे कोल्डड्रिंक्स की वजह से डायबिटीज, मोटापा और डिमेंशिया का खतरा, जानें क्यों ?

क्‍या कहता है शोध

कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनीटोबा के मुख्य लेखक मेघन आजाद के अनुसार, ''हमारे अध्ययन ने वह पहला मानव साक्ष्य उपलब्ध कराया है, जो बताता है कि गर्भावस्था के दौरान कृत्रिम मीठे पेय पदार्थों की खपत शिशु के वजन परिवर्तन से जुड़ी हुई है।''

इस अध्ययन के लिए शोधार्थियों ने 3,033 मां-शिशु की जोड़ी का आकलन किया। इस दौरान मां द्वारा गर्भावस्था में लिए जाने वाले पेय पदार्थो का शिशु के बॉडी मास इंडेक्स पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया गया। ये भी पढ़ेंः अधिक पीते हैं सॉफ्ट ड्रिंक, तो जान लें क्या हो सकता है आपकी सेहत के साथ।

शोध के निष्‍कर्ष

शोध में 30 प्रतिशत महिलाओं ने कृत्रिम पेय पदार्थो जैसे सॉफ्ट ड्रिंक और चाय-कॉफी के सेवन की बात स्वीकारी। वहीं 5.1 प्रतिशत महिलाओं में नियमित तौर पर इन पदार्थो का सेवन पाया गया और उनकी संतान के पहले साल में मोटापे के दोगुने जोखिम की संभावना देखी गई। यह शोध अमेरिकी पत्रिका जेएएमए पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित हुआ है।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज की बीमारी एक नहीं पांच अलग-अलग तरह की परेशानी है।

ये भी पढ़ेंः टाइप 2 डायबिटीज से रहना है दूर तो डायट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड।

ये भी पढे़ेंः 5 विटामिन जो डायबिटीज को मैनेज करने में होते हैं मददगार।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.