
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 31, 2020 6:41 PM IST
Mental Health: लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर रहते हैं ज़्यादा, तो बढ़ सकता है डिप्रेशन और एंक्जायटी, मानसिक स्तर पर रहें स्वस्थ, अपनाएं ये सोशल हाइजिन टिप्स
Social Media & Mental Health : मानिसक तनाव बढ़ाने और मेंटल हेल्थ (Mental health) को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया (social media) अक्सर ज़िम्मेदार है। इसकी वजह डिप्रेशन, एंक्जायटी, अकेलापन, उदासी और निष्क्रियता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। (Digital habits) 2018 में यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया में की गयी एक स्टडी में कहा गया कि, फेसबुक, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम जैसी वेबसाइट्स लोगों की मानसिक सेहत के लिए ठीक नहीं होती।(Online behaviour)
यह अपनी तरह की पहली स्टडी थी। जिसमें, अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नज़र रखी गयी। इस स्टडी के दौरान इस ओर ध्यान दिया गया कि लोग कितनी देर सोशल मीडिया पर वक्त बिताते हैं और उनमें डिप्रेशन या अकेलेपन की भावना किस स्तर तक मौजूद है। इन दोनों ही चीज़ों में संबंध पाया गया, कि सोशल मीडिया तनाव और डिप्रेशन बढ़ाती है। यह स्टडी जर्नल ऑफ सोशल एंड क्लिनिकल साइकोलॉजी में प्रकाशित की गयी। ( effects of Social Media & Mental Health in hindi)
जैसा कि पूरी दुनिया लॉकडाउन के माहौल से गुज़र रही है। ऐसे में लोग बहुत सारा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। इसीलिए, अगर आप ऐसे में तनाव से बचना चाहते हैं। तो, अपनी डिजिटल हाइजिन (Digital hygiene) के लिए इन टिप्स को करें फॉलो-
सोशल मीडिया पर अक्सर आपको ऐसे अकाउंट मिलते हैं। जो, नकारात्मक बातों के अलावा और कुछ नहीं लिखते। अगर, वहां लिखी बातें आपका संताप, दुख और निराशा बढ़ाती हैं। तो, इससे तनाव और डिप्रेशन भी बढ़ सकता है। (ways to use social media correctly)
अगर, आप सोशल मीडिया की वजह से दुखी नहीं रहना चाहते। तो, सबसे पहले दूसरों के अकाउंट्स से किसी तरह की प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश ना करें। जैसे किसे के बहुत अधिक फॉलोअर हैं, या आपकी पोस्ट पर कितने लोगों ने कमेंट या लाइक किया है। इन बातों से आपकी तकलीफें घटने की बजाय बढ़ ही जाएंगी। इसीलिए, ऐसा ना करें।
जी हां, बार-बार सोशल मीडिया अकाउंट्स से मिलने वाले नोटिफिकेशन आपको मानसिक तनाव में डाल सकते हैं। इसीलिए, इन नोटिफिकेशन्स को ऑफ कर दें। (Digital hygiene tips)