
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 6, 2021 1:40 PM IST
Image credits by: स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर राज्य के लिए वायरस से बचने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए ताकि यह वायरस ज्यादा न फैल सके।
शुक्रवार को लोकसभा में एक इंश्योरेंस स्कीम के मुताबिक सरकार ने बताया की कोविड 19 के दौरान 174 डॉक्टर, 116 नर्स व 199 हेल्थकेयर वर्कर्स ने अपनी जान गवाई। एक प्रश्न के लिखित जवाब में यूनियन मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर हेल्थ अश्विनी चौबे ने कहा कि हमारे देश ने वक्त रहते लॉकडाउन लागू करने के माध्यम से देश को एक बहुत बड़े खतरे से बचा लिया है और वायरस को बहुत ज्यादा फैलने से रोक लिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए इसके लिए पर्याप्त हैल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्धारित किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण स्कीम के तहत अब तक कोविड से 174 डॉक्टर्स, 116 नर्स व 199 हैल्थ केयर वर्कर्स 2 फ़रवरी तक अपनी जान गवां चुके हैं व इनके लिए इंश्योरेंस स्कीम भी लागू की गई है।
3 फ़रवरी तक 15,17,506 आइसोलेशन बेड, 79,385 आईसीयू बेड और लगभग 40 हजार वेंटिलेटर देश में उपलब्ध थे। वर्तमान में 1214 सरकारी व 1152 प्राइवेट लैब कोविड 19 की टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हैं। वर्तमान में केस पर मिलियन व मृत्यु पर मिलियन 7719 व 111 हैं जोकि बहुत से विकसित देशों के मुकाबले बहुत कम है। वायरस को लेकर जरूरत की जांच हर रोज की जा रही है।
इस प्रश्न का उत्तर देते हुए की वर्तमान में भारत में कोविड डयूटी पर कितने डॉक्टर, नर्स व हेल्थ केयर वर्कर उपलब्ध हैं, चौबे कहते हैं कि स्वास्थ्य हर एक राज्य के लिए एक अलग सब्जेक्ट है इसलिए इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कोई इकठ्ठा किया गया डेटा मेंटेन नहीं किया गया है।
सोशल हेल्थ एक्टिविस्टों को भी महामारी से सम्बन्धित बहुत सा योगदान देने के लिए हर महीने हजार रुपए इंसेंटिव दिया जा रहा है। 30 मार्च 2020 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना स्कीम के तहत इस वायरस से लड़ रहे हर कर्मचारी के लिए इंश्योरेंस स्कीम लागू की गई जिसमें लगभग 22 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए 50 लाख का इंश्योरेंस कवर था।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर राज्य के लिए वायरस से बचने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए ताकि यह वायरस ज्यादा न फैल सके। मंत्रालय ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए क्वारेंटाइन पीरियड को ऑन ड्यूटी समय बताया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर राज्य व केंद्रशासित प्रदेश को क्वारेटाइन के समय के दौरान हर हेल्थ केयर वर्कर्स की ड्यूटी निर्धारित करने के आदेश दिए। इसके लिए जरूरी सामान जैसे PPE किट आदि उपलब्ध कराई।
स्वास्थ्य कर्मचारियों को हाइड्रोसाइकलोराइन नामक दवाई दी गई ताकि इंफेक्शन से बचाया जा सके। 23 मार्च 2020 को एक एडवाइजरी भी जारी की गई। अभी तक 1.69 करोड़ PPE किट, 4.06 करोड़ N-95 मास्क, 11.16 करोड़ हाइड्रोसाइकलराइन दवाई आदि जारी की जा चुकी हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.