छींक आने पर घबराएं नहीं, आपको नहीं है कोरोना! एक्सपर्ट ने बताया क्यों छींक आना कोरोना का लक्षण नहीं

कोरोनावायरस की शुरुआत से ही लोग अलग-अलग लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं लेकिन इस सूची में अब से एक नाम हट गया है और वो है छींक आना। एक्सपर्ट ने इसके पीछे ये तर्क दिया है। जाननें के लिए पढ़ें पूरी जानकारी।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 7, 2021 10:21 AM IST

साल 2020 की शुरुआत से फैला नोवल कोरोनवायरस अपने साथ लाखों लोगों के लिए ऐसी असमंजस की स्थिति लेकर आया, जिसका शायद ही किसी ने पहले कभी सामने किया हो। फ्लू जैसे लक्षण होने के साथ-साथ हल्के से लेकर गंभीर मामलों में लोग पूरे साल भ्रम की स्थिति में ही रहे। इस बीमारी के साथ दिक्कत ये है कि इसके अधिकांश संकेत अन्य बीमारियों और वायरल संक्रमण, जैसे कि फ्लू, कॉमन कोल्ड (sneezing not be a symptom of Coronavirus) और मौसमी एलर्जी के संकेत शामिल हैं। हालांकि इन लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी, थकान, गंध और स्वाद की भावना की हानि जैसी अन्य चिकित्सा जटिलताएं COVID-19 होने की संभावना का संकेत दे सकती है। लेकिन अब हेल्थ एक्सपर्ट ने माना है कि एक लक्षण किसी प्रकार की चिंता का विषय नहीं है और इसे कोरोना के लक्षणों (sneezing not be a symptom of Coronavirus) की सूची से हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये लक्षण।

ये लक्षण बताता है आप COVID से सुरक्षित हैं?

जी हां, छींक आना या फिर छींकना कोरोना (sneezing not be a symptom of Coronavirus) के अन्य लक्षणों की तरह, कई अन्य स्वास्थ्य स्थितियों से जुड़ा ह सकता है। तेजी से छींक आने का मतलब या फिर एकदम से हवा निकलने का मकसद आपकी नाक और गले में जमा गंदगी को दूर करने का भी हो सकता है। हां अगर आपको सर्दी, खांसी और बुखार के साथ छींक आ रही है तो ये कोरोनावायरस से जुड़ा हो सकता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, अगर आपको केवल छींक आ रही है तो ये इस बात का संकेत है कि आपको कोरोना नहीं है। इसके अलावा, सीडीसी ने छींकने को कोरोनोवायरस के लक्षणों की सूची में नहीं रखा है।

छींक के अन्य कारण? (sneezing not be a symptom of Coronavirus)

छींक आने के पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं। सीडीसी के अनुसार, छींक को सर्दी और फ्लू का एक सामान्य लक्षण भी माना जाता है। अगर आपको सर्दी और हल्का बुखार है, तो भी आपके गले में खराश और नाक का बहना शुरू हो सकता है, जिसके कारण भी छींक (sneezing not be a symptom of Coronavirus) आ सकती है। इसके अलावा, मौसमी एलर्जी जिसे सीजनल एलर्जी भी कहते हैं उसके कारण भी छींक आ सकती है। CDC के मुताबिक, छींक आने को कोरोना के मुकाबले मौसमी एलर्जी का ज्यादा सामान्य लक्षण माना जाना चाहिए।

मौसम में बदलाव के कारण भी किसी भी व्यक्ति को छींक आ सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि ठंडी और शुष्क हवा आपके वायु मार्ग को परेशान कर सकती है और आपको छींक आ सकती है। यह एक सामान्य स्थिति है, जो किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है और ये कोरोना का संकेत नहीं है।

कोरोनावायरस के सबसे सामान्य लक्षण

कोरोनावायरस की शुरुआत से ही लोग अलग-अलग लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। इस बीमारी के लक्षणों की सूची में अभी भी नए-नए नाम सामने आ रहे हैं लेकिन कुछ सामान्य लक्षण सभी को परेशान करते हैं। कोरोना के सबसे आम लक्षणों (sneezing not be a symptom of Coronavirus) में शामिल हैंः

  • बुखार
  • सूखी खांसी
  • गले में खराश
  • नाक का बहना या फिर बंद नाक
  • सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ
  • थकान
  • जठरांत्र संबंधी संक्रमण
  • गंध और स्वाद न मालूम होना
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source