... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 26, 2022 1:25 PM IST
सिगरेट पानी से आपका दिल हो रहा मोटा, कमजोर और भारी! स्टडी में दावा 80 लाख से ज्यादा लोग गंवाते हैं जान
आमतौर पर ये माना जाता है कि धूम्रपान करने से धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिसकी वजह से कोरोनरी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने ये चेतावनी दी है कि धूम्रपान करने से हमारा दिल मोटा और कमजोर होने लगता है। शोधकर्ताओं ने ये पाया कि जितना लोग धूम्रपान करते हैं उनका दिल उतना ही काम करना कम कर देता है। कुछ चीजें ठीक हो जाती है लेकिन तब-जब लोग इस आदत को छोड़ देते हैं।
डेनमार्क स्थित कोपेनहेगन के हार्लेव और जेनटोफ्टे हॉस्पिटल के डॉक्टर और अध्ययन के मुख्य लेखक डॉ. ईवा होल्ट का कहना है कि इसका मतलब ये है कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के बाएं चैंबर में पहुंचने वाली रक्त की मात्राकम होती है और इसकी वजह से शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त सही तरीके से पंप नहीं हो पाता है। यही कारण है कि आप जितना ज्यादा धूम्रपान करेंगे आपका दिल उतना ही कम काम करेगा।
डॉ. ईवा कहती हैं कि धूम्रपान में कटौती करने से आपके दिल पर कुछ हद तक प्रभाव पड़ता है, इसलिए ये कहा जाता है कि स्मोकिंग छोड़ने में कभी भी देर नहीं होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, तंबाकू से हर साल 80 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।
सिगरेट पीने से होने वाली मौतों का आंकड़ा धूम्रपान से होने वाली मौतों में करीब 50 फीसदी है, जिसमें से आधे से ज्यादा लोग हार्ट अटैक और स्ट्रोक से अपनी जान गंवाते हैं। धूम्रपान का धमनियों पर पड़ने वाला प्रभाव आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बनाता है।
इस नए अध्ययन में जिन लोगों को ह्रदय रोग नहीं था उनके दिल के काम करने और उसकी संरचना में भी बदलाव देखा गया, जिसकी वजह कहीं न कहीं धूम्रपान शामिल है। इस प्रभाव में धूम्रपान की आदतबदलने से भी प्रभाव पड़ता है। इस स्टडी में 20 से 99 साल की उम्र के कुल 3874 लोगों से प्राप्त डेटा का विश्लेषण किया। इन लोगों को किसी प्रकार की दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं था।
इस अध्ययन में शामिल लोगों की औसत उम्र 56 साल थी और इनमें से 43 फीसदी महिलाएं थी।
जिन लोगों ने कभी धूमप्रान नहीं किया उन लोगों की तुलना में धूम्रपान करने वाले लोगों का दिल मोटा, कमजोर और भारी हो गया था।
होल्ट का कहना है कि हमने पाया है कि मौजूदा वक्त में धूम्रपान करने वाले लोग ओर वर्षें से इस क्रिया को करने वाले लोगों के बाएं चैंबर का आकार और काम करने की क्षमता खराब होने से जुड़ा हुआ है। बता दें कि बायां चैंबर दिल का एक अहम हिस्सा है।
जिकने वर्षों से आप सिगरेट पी रहे हैं ये आपके दिल तक कम खून पहुंचाने से जुड़ा हुआ है। लगातार सिगरेट पीने का मतलब है आप रोजाना एक साल तक कम से कम 20 सिगरेट पीते हैं।