
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 14, 2023 7:01 AM IST
Smoking can damage brain: एक नयी स्टडी में यह कहा गया है कि स्मोकिंग करने से ना केवल हार्च और लंग्स को नुकसान होता है बल्कि यह आपके ब्रेन को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। जर्नल बायोलॉजिकल साइकिएट्री: ग्लोबल ओपन साइंस में छपी इस स्टडी के निष्कर्षों में कहा गया है कि, सिगरेट पीने से दिमाग सिकुड़ने (brain shrinking) लगता है।
स्टडी के अनुसार स्मोकिंग की आदत छोड़ने से ब्रेन की सेल्स को डैमेज से बचाया जा सकता है, लेकिन यह सिकुड़े हुए ब्रेन को दोबारा पुराने आकार में नहीं पहुंचा पाता। स्टडी में यह भी कहा गया है कि, स्मोकिंग करने से उम्र के साथ ब्रेन पॉवर कम होने और अल्जाइमर्स की बीमारी का रिस्क अधिक क्यों होता है।
सेंट लुइस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की रिसर्च टीम का कहना है कि, चूंकि उम्र बढ़ने के साथ लोगों के ब्रेन का साइज धीरे-धीरे कम हो जाता है, वहीं स्मोकिंग करने से प्रभावी रूप से ब्रेन समय से पहले बूढ़ा हो जाता है। यूनिवर्सिटी में मनोचिकित्सा की प्रोफेसर लॉरा जे. बेरुत का कहना है कि, “ अभी तक, वैज्ञानिकों ने ब्रेन पर स्मोकिंग के असर को नजरअंदाज किया था और सारा ध्यान फेफड़ों और हार्ट पर स्मोकिंग के सभी खतरनाकर असर पर ही केंद्रित था।” उन्होंने आगे कहा कि “लेकिन जैसे-जैसे हमने ब्रेन को करीब से देखना शुरू किया, यह साफ हो गया कि स्मोकिंग सचमुच आपके ब्रेन के लिए बहुत नुकसानदायक है।”
स्टडी के दौरान टीम ने स्मोकिंग के इतिहास और स्मोकिंग के जेनेटिक रिस्क के आधार पर 32,094 लोगों के ब्रेन का अध्ययन किया गया। स्टडी में पाया गया कि