... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 3, 2018 8:17 AM IST
शिशु को स्तनपान कराने वाली मांएं जो अपने घर में धूम्रपान के संपर्क में आती हैं, वे धूम्रपान के संपर्क में नहीं आने वाली मांओं की तुलना में उनके स्तनपान की अवधि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। यह बात एक शोध में सामने आई। शोध के निष्कर्ष का प्रकाशन पत्रिका 'ब्रेस्टफीडिंग मेडिसीन' में किया गया है। इसमें स्तनपान कराने वाली माताओं पर घरेलू धूम्रपानकर्ताओं के संपर्क में आने पर नकारात्मक असर पड़ने की बात सामने आई है।
कनाडा के ओकानंगन परिसर स्थिति ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मैरी तरांत ने कहा, "हमारे शोध से पता चलता है कि धूम्रपान करने वाले परिवार में होने से बच्चे के स्तनपान अवधि के समय में कमी देखी गई। इन धूम्रपान करने वालों में पति, मां या विस्तारित परिवार का कोई सदस्य हो सकता है।"
तरांत ने कहा, "वास्तव में जिस परिवार में धूम्रपान करने वालों की संख्या ज्यादा थी उनमें स्तनपान अवधि कम रही।"
इस शोध के लिए शोधकर्ताओं के दल ने हांगकांग के चार बड़े अस्पतालों के 1200 महिलाओं का अध्ययन किया गया।
स्रोत-IANS Hindi.
चित्रस्रोत-Shutterstock.