
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 19, 2020 4:12 PM IST
Smoking and Covid-19 Infection: कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस महामारी की चपेट में अकेले भारत में 89 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। इस महामारी को रोकने के लिए जहां एक तरफ वैक्सीन की खोज चल रही है वहीं, इस संक्रमण से बचने और इसके खतरे को कम करने के लिए सावधानियां बरतने के लिए भी लोगों को सलाह दी जाती है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे तरीकों से इस संक्रमण से बचने के प्रयास किए जा रहे हैं। (Smoking and Covid-19 Infection)
अब एक्सपर्ट्स ने बयान दिया है कि स्मोकिंग करने यानि धूम्रपान करने वाले लोगों को कोविड-19 इंफेक्शन की वजह से मृत्यु का खतरा अधिक होता है। इसीलिए, लोगों को तम्बाकू वाले पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।गौरतलब है कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) और वैज्ञानिकों ने बयान दिया है कि, तम्बाकू के सेवन से फेफड़े कमज़ोर हो जाते हैं और इन कमज़ोर लंग्स की स्थिति में कोरोना संक्रमण गम्भीर होने के लिए अनूकूल माहौल मिल जाता है। ( (Smoking and Covid-19 Infection Risk)
एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी प्रकार से तम्बाकू का सेवन करना फेफड़ों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सिगरेट, बीड़ी, पाइप या हुक्का पीने वाले व्यक्ति के फेफड़े जहां कमज़ोर होने लगते हैं वहीं, स्मोकिंग करने वाले व्यक्ति के आसपास के लोगों को भी सिगरेट का धुआं नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में कोविड-19 संक्रमण होने और उसके गम्भीर बनने का खतरा धूम्रपान करने वाले लोगों को कई गुना अधिक होता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार तम्बाकू में मौजूद केमिकल्स लंग्स पर बुरा असर डालते हैं। कमज़ोर फेफड़ों पर कोरोना वायरस सीधा हमला करता है जिससे, सांस से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, तम्बाकू शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को भी कम कर देता है। जिससे, संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।