Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर लोग इस बात के ऊपर ध्यान ही नहीं देते हैं कि बच्चा या शिशु जहां पर है वहां सिगरेट न पियें। क्योंकि हाल के एक रिसर्च से ये पता चला है कि लगातार धूम्रपान के संपर्क में होने के कारण भविष्य में बच्चे को हो सकता है रूमेटॉयड अर्थराइटिस (rheumatoid-arthritis) का खतरा।
बचपन में धूम्रपान करने या धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के ज्यादा संपर्क रहने वाले युवाओं को रूमेटॉयड अर्थराइटिस (संधिवात या गठिया) का खतरा रहता है। एक शोध में यह बात सामने आई। रूमेटॉयड अर्थराइटिस सूजन संबंधी एक दीर्घकालीन विकार है, जो शरीर के जोड़ों, खासकर हाथों और पैरों में पाए जाने वाले जोड़ों को प्रभावित करता है। शोध में पाया गया कि बचपन में जो लोग धूम्रपान के लती हुए या धूम्रपान करने वालों के संपर्क में रहे, उनमें जोखिम का अनुपात बचपन में धूम्रपान न करने वालों की तुलना में 1.73 था। फ्रांस की यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स ऑफ साउथ पेरिस में प्रोफेसर और इस अध्ययन की प्रमुख लेखिका रैफैले सेरर ने कहा, "हमारा शोध किसी भी प्रकार के तंबाकू वाले वातावरण, खासकर उन परिवारों में, जिनमें रूमेटॉयड अर्थराइटिस मामले पहले से मौजूद हैं, वहां से बच्चों को दूर रखने पर जोर देता है।" इस शोध का परिणाम यूरोपियन कांग्रेस ऑफ रूमेटॉलोजी (यूलार) 2017 की वार्षिकी में प्रकाशित किया गया है। इसके अलावा, एक अन्य विश्लेषण में धूम्रपान वाले मरीजों में रीढ़ की हड्डी के ढांचे संबंधी बीमारी अंकिलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस होने की आशंका भी जताई गई है।
शोधकर्ताओं ने कहा, "धूम्रपान नई गैरजरूरी हड्डियोंके बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बीमारी सिंडेसमोफाइटिस कहलाती है।" तुर्की की इजमिर कतीप सेलेबी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सेरवेट अकार ने कहा, "धूम्रपान न केवल बीमारियों की संवेदनशीलता के लिए, बल्कि एएस के साथ मरीजों में रोगों की तीव्रता बढ़ाने में एक बड़ा खतरा होता है।" उन्होंने कहा, "रूमेटोलॉजिस्टों को अपने मरीजों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि यह भविष्य में जीवन की गुणवत्ता पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।"
सौजन्य: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Shutterstock